न्यूज़

आज पिछले 60 दिनों में सबसे कम कोरोना संक्रमितों की संख्या

भारत में पिछले 24 घंटों में लगभग 1 लाख 14 हजार कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले 60 दिनों में सबसे कम हैं। निरंतर गिरावट के साथ भारत के प्रतिदिन के नए मामले लगातार 10 दिनों से 2 लाख से कम हैं।

भारत के सक्रिय मामले अभी 15 लाख से नीचे हैं, आज यह 14,77,799 हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 77,449 की कमी आई है। अभी तक देश भर में कोविड संक्रमण से 2.69 करोड़ से अधिक व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,89,232 रोगी स्वस्थ हुए हैं। पिछले लगातार 24 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही है। राष्ट्रीय रिकवरी दर में  निरंतर स्थिर वृद्धि बरकरार है, आज यह 93.67 प्रतिशत तक पहुंची है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 6.54 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर और गिर कर 5.62 प्रतिशत तक आई, लगातार 13 दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 36.4 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं। भारत ने 23 करोड़ से अधिक की टीकाकरण कवरेज  उपलब्धि हासिल की, अभी तक 23.13 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *