दुनियासोशल मीडिया

G7 देशों के बीच ऐतिहासिक करार, सोशल मीडिया कंपनियों पर टैक्स लगाने की तैयारी

USA, ब्रिटेन समेत G7 समूह के सभी देश एक ऐतिहासिक डील करने की तैयारी कर रहे हैं। यह डील गूगल, एप्‍पल, फेसबुक जैसी मल्‍टीनेशनल कंपनियों पर ऊंचा वैश्विक टैक्स लगाने को लेकर है। इसके तहत इन कंपनियों पर 15 फीसदी का कॉरपोरेट टैक्‍स लगाया जा सकता है। सभी देशों के बीच इस पर सहमति बन गई है और डील पर 11 से 13 जून के बीच होने वाले कोर्नवाल में हस्‍ताक्षर होने बाकी हैं। 

गैजेट्स 360 डिग्री में प्रकाशित रिपोर्ट की मानें तो लंदन में हुई बैठक की अध्‍यक्षता करने के बाद ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि ‘जी-7 समूह के देशों के वित्त मंत्रियों ने ग्‍लोबल टैक्‍स सिस्‍टम में सुधार करने के लिए ऐतिहासिक करार पर सहमति जता दी है। ब्रिटेन लंबे समय से टैक्‍स में इन सुधारों की मांग कर रहा था। इससे ब्रिटेन के करदाताओं को बड़ा इनाम मिलेगा। साथ ही यह सुनिश्चित होगा कि सभी कंपनियां सही स्थान पर सही कर का भुगतान करें।’

G7 देशों के वित्त मंत्रियों के बीच इस पर सहमति बन गई है कि अब कंपनियों को उन पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में भी बताना होगा, जिनके पीछे वे जिम्‍मेदार हैं. ताकि निवेशक आसानी से निर्णय ले सकें कि उन्हें उन कंपनियों को फंडिंग करनी है या नहीं. बता दें कि जी7 समूह में – ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान शामिल हैं। 

वित्त मंत्रियों की यह बैठक जी-7 के नेताओं की सालाना शिखर बैठक से पहले हुई है। इस करार पर जी7 की शिखर बैठक में मुहर लगेगी। शिखर सम्मेलन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की अध्यक्षता में 11-13 जून तक कोर्नवाल में आयोजित किया जाएगा।

Related Posts

किसने किया था UPI का पहला ट्रांजैक्शन ? 10 साल में 13,000 गुना की छलांग, पीएम मोदी ने भी किया सलाम

खबर इंडिया की।भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तस्वीर पिछले एक दशक में पूरी तरह…

1 of 104

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *