न्यूज़

शाम 5 बजे पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित

देश के पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश की जनता को संबोधित करेंगे. शाम पांच बजे के इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी खुद पीएमओ दफ्तर के अधिकृत ट्विटर एकाउंट के जरिए साझा की गई है. 

गौरतलब है कि आज से ही देश के कई हिस्सों में कोरोना की दूसरी लहर के कम होने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच पीएम मोदी के सोमवार यानी 7 जून के संबोधन को काफी अहम माना जा रहा है. 

अपने संबोधन में पीएम मोदी एक बार फिर देश की जनता से दवाई भी और कड़ाई भी जैसा संदेश दे सकते हैं. इस दौरान वो लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं. वहीं जानकारों का मानना है कि देश में जारी कोरोना टीकाककण अभियान को लेकर भी कुछ अहम संदेश दिया जा सकता है. 

कोरोना संकट काल में पीएम मोदी ने लगातार कई मौकों पर राष्ट्र को संबोधित किया है. फिर चाहे शुरुआत में लॉकडाउन का ऐलान करना हो, बीच में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करना हो या देश के सभी लोगों का एकजुट हो कर साथ आगे बढ़ने जैसे कई संदेश पीएम दे चुके हैं. आपको बता दें कि देश में आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान हो या फिर वैक्सीनेशन की शुरुआत हो. पीएम मोदी की ओर से समय-समय पर देश को संबोधित किया गया है.

इसी तरह कोरोना महामारी की दूसरी लहर जब देश में चरम पर थी. ऑक्सीजन संकट और बेड की कमी से देश में हाहाकार मचा था तब भी पीएम ने 20 अप्रैल को देशवासियों को संबोधित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया था.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *