मनोरंजन

सुशांत मामले में रिया का चौंकाने वाला खुलासा

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब एक साल पूरा होने वाले हैं। लेकिन अब तक कई ऐसे राज हैं जिनसे अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। सुशांत की मौत से रिलेडेट ड्रग्स कनेक्शन मामले में आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने NCB के सामने एक बड़ा खुलासा किया है। रिया ने आरोप लगाया है कि सुशांत की बहन प्रियंका और उनके जीजा सिद्धार्थ भी ड्रग्स लेते थे। रिया का कहना है कि वो दोनों ‘मेरीजुआना’ नाम का गांजा लेते थे और सुशांत के लिए भी लेकर आया करते थे।

रिया चक्रवर्ती, अभिनेत्री, फाइल फोटो

NCB को दिए बयान में रिया ने लिखित स्टेटमेंट में ये भी कहा है कि सुशांत को ड्रग्स की लत पहले से ही थी। उनसे मिलने से पहले से ही वह ड्रग्स ले रहे थे। रिया का ये भी कहना है कि सुशांत का पूरा परिवार इस बात को जानता था कि उन्हें ड्रग्स की लत है। रिया ने ये भी खुलासा किया है कि सुशांत की बहन ने 8 जून 2020 को उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए कुछ दवाएं लेने की सलाह दी थी, जो कि ड्रग्स थे।

रिया चक्रवर्ती, अभिनेत्री, फाइल फोटो

रिया का आरोप है कि इसमें कई दवाएं जानलेवा भी थीं। इसके साथ ही रिया ने ये भी बताया कि सुशांत पहले से ही डॉक्टर निकिता की लिखी कुछ दवाओं को ले रहे थे। जब उनके भाई शौविक और उन्होंने इस बारे में डॉक्टर से बात की तो उन्होंने भी दवाओं को जारी रखने की सलाह दी थी।

रिया चक्रवर्ती, अभिनेत्री, फाइल फोटो

रिया ने NCB के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बालिग होने की वजह से सुशांत उनकी परमिशन के बिना मारिजुआना ड्रग्स लेते थे। ये ड्रग्स वह उनसे मिलने से पहले से ही ले रहे थे। रिया का आरोप है कि सुशांत का पूरा परिवार जानता था कि उसे ड्रग्स की लत है और वह इसे लेने के लिए अक्सर ही उनके पास आते थे। यह ड्रग्स सुशांत को उनकी बहन और जीजा से भी मिलता था।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 64

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *