अपराध

पुलवामा में पूर्व SPO को आतंकियों ने मारी गोली, पत्नी की भी मौत

जम्‍मू में हुए ड्रोन हमले के 24 घंटे के अंदर ही आतंकवादियों ने कश्‍मीर के पुलवामा में पूर्व स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर फैयाज अहमद को मौत के घाट उतार दिया। कुछ आतंकी पुलवामा में अवंतीपुरा के हरिपरिगाम गांव में जम्‍मू एवं कश्‍मीर पुलिस में एसपीओ रहे फैयाज अहमद के घर में घुस गए और अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताते चलें कि इस आतंकी कार्रवाई में फैयाज की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उनकी पत्‍नी एवं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि अस्‍पताल में शहीद फैयाज अहमद की पत्‍नी ने भी दम तोड़ दिया.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी रात करीब 11 बजे पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुस गए और परिवार पर गोलियां चला दीं. पुलिस के मुताबिक इलाके को घेर लिया गया है और सर्च अभियान जारी है.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक अग्रिम समूह ‘रेसिस्टेंस फोर्स’ से जुड़े एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5.5 किलोग्राम आईईडी जब्त किया है. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबन के जैनहाल-बनिहाल निवासी नदीम-उल-हक के रूप में की एसएसपी ने बताया कि हक पाकिस्तान और दक्षिण कश्मीर के शोपियां में अपने आकाओं के संपर्क में था.

Related Posts

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *