Uncategorized

यूपी में 6 हजार शिक्षकों को नियुक्ति का तोहफा, बांटे जा रहे हैं नियुक्ति पत्र

यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में खाली पड़े करीब 6 हजार सहायक अध्‍यापकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है। एनआईसी के ऑनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकों के चयन और जनपद आवंटन सूची जारी कर दी गई है । सोमवार को चयनित शिक्षकों के दस्‍तावेजों का सत्‍यापन के साथ जांच शुरू होगी।  

प्रदेश सरकार के निर्देश पर यूपी के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। गौरतलब हो कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में सामान्‍य श्रेणी व अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित पद खाली रह गए थे, जिन पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। 

प्रदेश के प्राथमिक स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए जनवरी 2019 में सहायक अध्‍यापक के पद पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया के दौरान सामान्य श्रेणी व अनुसूचति जाति के पद खाली रह गए थे।

मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों एवं अनुसूचित जनजाति के पूर्व से रिक्त पदों पर एनआईसी द्वारा 26 जून को प्राप्‍त आवंटन सूची का प्रकाशन किया गया है । 28 से 29 जून के मध्‍य अभ्‍यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी और 30 जून को अर्ह अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाएंगे। अभ्‍यर्थियों को सत्‍यापन के दिन अपने सभी आवश्‍यक दस्‍तावेजों के साथ सुबह दस बजे निर्धारित काउंसलिंग सेंटर पर लेकर पहुंचना होगा।

Related Posts

फिजिकल होने से मना करती थी पत्नी… शक होने पर किया पीछा, फिर बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *