राजनीति

बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफे संबंधी खबरों का किया खंडन

उत्तराखंड में हुए सियासी उथल-पुथल के बाद के बाद अब कर्नाटक बीजेपी में हलचल मची हुई है। इसी बीच राज्य के सीएम बी. एस. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे संबंधी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। सीएम ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी  के साथ मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़ी बातें की है। इस्तीफा देने जैसी खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है।

पत्रकारों के सवाल के जवाब के क्रम में येदियुरप्पा ने कहा कि ‘मैंने दिल्ली में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे पी नड्डा से मुलाकात की। मेकेदातु परियोजना के संबंध में जल संसाधन मंत्री से भी मुलाकात हुई है। मैं अगस्त के पहले सप्ताह में फिर से दिल्ली आऊंगा। नड्डा जी के साथ मैंने कर्नाटक में बीजेपी को लेकर चर्चा की। मैं प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने के लिए काम करूंगा।’

बीएस येदियुरप्पा इस्तीफे की बात से भले ही नकार रहे हैं, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी आलाकमान उनकी सेहत और उम्र को देखते हुए इस्तीफा चाहती है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि येदियुरप्पा ने इस्तीफे की पेशकश भी की है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में वह कुर्सी छोड़ सकते हैं। चर्चा इस बात की भी है कि येदियुरप्पा केंद्रीय कैबिनेट में बेटे के लिए पद चाहते हैं।

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों के बीच कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके भी कयास लगाए जाने लगे हैं। फिलहाल तो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष का नाम सबसे आगे चल रहा है। जोशी उत्तर कर्नाटक सीट से सांसद हैं और केंद्र की मोदी कैबिनेट में शामिल भी हैं। वहीं संतोष बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं।

कर्नाटक में BJP के ही कुछ बागी नेता लगातार मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इस वजह से पार्टी की किरकिरी भी हो रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसे नेताओं को चेतावनी दी है लेकिन इसके बावजूद यह सिलसिला जारी है।

सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्पा विरोधी खेमा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर रहा है। बीजेपी के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने पिछले महीने प्रदेश का दौरा कर नेताओं से मुलाकात भी की थी।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

1 of 192

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *