पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और विपक्षी पार्टी के नेताओं से मिलने के बाद बुधवार को कहा कि पूरे देश में ‘खेल होगा।’ वहीं, उन्होंने चुनाव में मशहूर हुए अपने नारे ‘खेला होबे’ से भाजपा को चुनौती दी, जिससे उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी थी।
बनर्जी ने यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “ अगर यह बंगाल में हो पाया तो अन्य राज्यों में भी हो सकता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने वाले तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी ने हल्के अंदाज़ में कहा कि उन्होंने हिंदी मोदी से सीखी है जबकि गुजराती का ‘केम छो’ को गृह मंत्री अमित शाह से सीखा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने संयुक्त विपक्ष के लिए ‘खेला होबे’ जैसा कोई नारा तय किया है तो बनर्जी ने कहा, ‘‘पूरे देश में खेला होगा।”
उन्होंने कहा, “ यह सतत प्रक्रिया है.. जब मोदी अगला चुनाव लड़ेंगे तो यह देश के साथ होगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मतलब है कि अगला लोकसभा चुनाव मोदी बनाम संयुक्त विपक्ष होगा। वह बंगाल में भाजपा को पराजित करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा पर आई हुई हैं।
पूछा गया कि पिछले कुछ सालों में उनकी हिंदी में काफी सुधार आया है तो बनर्जी ने कहा, “ हिंदी नरेंद्र मोदी से सीखी है और गुजराती अमित शाह से।”
गुजरात मोदी और शाह का गृह राज्य है, जहां अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ मनाती है और टीएमसी ने बनर्जी के भाषण का गुजराती अनुवाद राज्य के सभी जिलों में प्रसारित कराया है।
यह पहली बार है कि तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में भी भाषण को प्रसारित किया गया है।
पश्चिम बंगाल के हाल के विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत ने ममता बनर्जी को यह आत्मविश्वास दिया है कि वह देश के बाकी हिस्सों तक पहुंच बनाने की कोशिश करें।
उनकी पार्टी के नेता 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए संयुक्त विपक्ष के चेहरे के तौर पर उन्हें आगे कर रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसपर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।
संयुक्त विपक्ष से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “ आप मुझसे बच्चे के जन्म से पहले ही उसका नाम पूछ रहे हैं।”
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के “कुप्रबंधन” से भगवा पार्टी को नुकसान होगा।
टीएमसी प्रमुख ने भाजपा के 2014 के चुनावी नारे ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ पर तंज कसते हुए कहा, “ मैं सच्चे दिन देखना चाहती हूं, बहुत अच्छे दिन देख लिए हैं।” मीडिया के साथ बातचीत के दौरान वह मोदी सरकार पर तंज कसती रहीं।
हमेशा की तरह सफेद साड़ी और सैंडल पहनी बनर्जी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बात की और वाराणसी की मिठाई को लेकर अपनी पसंद का इज़हार किया, जो मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है।
उन्होंने कहा, “2019 में नरेंद्र मोदी लोकप्रिय थे.. .आज, उन्होंने शवों का रिकॉर्ड नहीं रखा है, शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका और शवों को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। जिन लोगों ने अपनों को खोया वे भूलेंगे नहीं और माफ नहीं करेंगे।”
ममता बनर्जी ने कहा पूरे देश में खेला होगा
Related Posts
मलेशियाई PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तस्वीरों पर सॉन्ग लगाए, BRICS डिनर में गाए थे गाने
खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की…
Rajasthan Civic Election Results: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, PM Modi बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’
उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में Rajasthan Civic Election…
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: PM Modi ने किया याद, राम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका का जिक्र
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। विश्व हिंदू…
मध्य प्रदेश में 20 साल बाद फिर चलेंगी सरकारी बसें, क्या है नया मॉडल आपको क्या होगा फायदा,जानिए सबकुछ
खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश में करीब दो दशक बाद एक बार फिर सरकारी पहल वाली बस…
समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं… पीएम मोदी ने की वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात
उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से वडनगर जा…
मोदी का जन्मदिन, बनारस में 1300km की रैली, बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी; शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें…
दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते, अमित शाह ने साधा AAP सरकार पर निशाना, जानिए क्या कहा
उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में आयोजित रैली में…
दुनिया की सबसे तेज इकॉनोमी से इतनी नफरत क्यों? गृहमंत्री अमित शाह ने कसा राहुल गांधी पर तंज, जमकर बरसे
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के…
Gandhi Jayanti 2026: पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
उमाकांत त्रिपाठी। देशभर में आज यानी 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti 2026 मनाई जा रही…
भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा… पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन, बोले- ग्लोबल मार्केट तक पहुंच रहीं देश की सेमीकंडक्टर चिप्स
उमाकांत त्रिपाठी।Semicon India 2026 के पांचवें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेंद्र…














