दिल्लीन्यूज़राजनीति

शरद पवार ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात

देश में चल रहे तीसरे मोर्चे के हल्ले और ममता बनर्जी के विपक्ष को एकजुट करने के कवायद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद शरद पवार ने कर लिखा ‘‘राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लंबे अरसे बाद पुराने सहयोगी लालूजी से मिलकर खुशी हुई।’’

इसके साथ ही उन्होंने मुलाकात की तस्वीर भी साझा की जिसमें यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि शरद पवार और लालू प्रसाद यादव दोनों कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दोनों कार्यकालों में मंत्री थे। साथ ही लालू प्रसाद यादव को देश के सभी विपक्षी बड़े नेताओं को एकजुट करने वाले नेता के रुप में जाना जाता है। इसलिए इस मुलाकात की सियासी गलियारों में काफी चर्चा है।

Related Posts

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *