न्यूज़

पीएम मोदी ने ‘इंटरनेशनल टाइगर डे’ पर वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी

पीएम मोदी ने ‘इंटरनेशनल टाइगर डे’ के मौके पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी है, खासतौर पर उन लोगों को जो बाघों के संरक्षण के लिये काम कर रहे हैं और उनको लेकर बहुत सचेत रहते हैं।

अपने कई ट्वीटों में पीएम ने कहा है, “#InternationalTigerDay पर वन्यजीव प्रेमियों को बधाई, खासतौर से उन लोगों को जो बाघों के संरक्षण के लिये बहुत सचेत हैं। दुनिया भर में जितने बाघ हैं, उनमें से 70 प्रतिशत बाघों का घर भारत है। हम एक बार फिर यह प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं कि हम अपने बाघों के लिये सुरक्षित प्राकृतिक वास सुनिश्चित करेंगे और बाघों के अनुकूल इको-सिस्टम को बढ़ावा देंगे।

आपको बता दें कि भारत में बाघों के 51 अभ्यारण्य हैं, जो 18 राज्यों में फैले हैं। बाघों की पिछली गणना 2018 में हुई थी, जिससे पता चला था कि बाघों की संख्या बढ़ रही है। बाघों के संरक्षण के मामले में सेंट पीटर्सबर्ग घोषणापत्र में जो मुद्दत तय की गई है, उसे मद्देनजर रखते हुये भारत ने बाघों की तादाद दुगनी करने का लक्ष्य 4 साल पहले ही हासिल कर लिया है।

बाघों के संरक्षण के सिलसिले में भारत की रणनीति में स्थानीय समुदायों को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। हम अपनी सदियों पुरानी परंपरा का भी पालन कर रहे हैं, जो हमें सिखाती है कि हमें जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों के संग समरसता के साथ रहना चाहिये, क्योंकि ये सब भी इस धरती पर हमारे साथ ही रहते हैं।”

Related Posts

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *