प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षार्थियों से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ‘‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’’ की भावना दिखनी चाहिए और उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए।
मोदी ने आईपीएस परिवीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे फील्ड में रहते हुए जो भी फैसले लें, उसमें देशहित होना चाहिए और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, ’’आपको हमेशा याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक हैं।’’
प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस परिवीक्षार्थियों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इसलिए आपके हर कार्य में राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना दिखनी चाहिए।’’
मोदी ने कहा कि लोगों के बीच पुलिस की नकारात्मक धारणा अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की शुरुआत के दौरान यह धारणा थोड़ी बदली जब लोगों ने पुलिसकर्मियों को मदद करते हुए देखा, लेकिन हालात अब फिर से पुरानी धारणा वाले हो गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और आतंकवाद से लड़ाई के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। वे कई दिनों तक घर नहीं जाते, वे त्योहारों पर भी घर नहीं जा पाते लेकिन जब पुलिस की छवि की बात आती है तो लोगों की धारणा अलग है।’’ मोदी ने कहा कि पुलिस बल में आ रही नयी पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि वह इस छवि को बदले और पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा दूर हो जाए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 75 वर्षों में भारत ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है और हाल के वर्षों में पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े बुनियादी ढांचे में भी काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘1930 और 1947 के बीच देश के युवा जिस तरीके से देश में सामने आए, पूरी युवा पीढ़ी एक लक्ष्य के लिए एकजुट हो गयी, आज आपसे ऐसे ही भावना की उम्मीद है। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में ‘स्वराज’ के लिए लड़ाई लड़ी, आज आपको खुद को ‘सुराज’ के प्रति समर्पित करना होगा। आप अपना करियर ऐसे समय में शुरू कर रहे हैं जब भारत हर क्षेत्र, हर स्तर में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।’’
मोदी ने कहा, ‘‘आपके करियर के आने वाले 25 साल, भारत के विकास के भी सबसे अहम 25 साल होने वाले हैं इसलिए आपकी तैयारी, आपकी मनोदशा इसी बड़े लक्ष्य के अनुकूल होनी चाहिए।’’
मोदी ने कार्यक्रम के दौरान परिवीक्षार्थियों से भी बातचीत की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
हैदराबाद स्थित यह अकादमी देश में पुलिस प्रशिक्षण का प्रमुख संस्थान है। यह शुरुआती स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देती है।
लोगों में पुलिस की नकारात्मक धारणा को बदलें : पीएम मोदी
Related Posts
कौन हैं कैप्टन रितिका खरेता? जिन्होंने PM मोदी संग फहराया तिरंगा, जांबाज अफसर के बारे में जानिए
उमाकांत त्रिपाठी।15 अगस्त 2026 को देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और…
होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन
उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…
Ashish Banerjee Death: पांच बार के विधायक रहे विधायक ने पार्टी ऑफिस में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पार्टी के गलत कामों को रोक नहीं सका
पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई।…
गंदे वीडियो वाले बाबा अशोक खरात के दो और वीडियो हुए वायरल, तांबे के बर्तन में देता था नशीली दवा, फिर…
खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…
PM Modi Cabinet Meeting: पीएम मोदी ने की री-नीट एग्जाम की तारीफ, कैबिनेट मीटिंग में कहा- मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल हर चुनौती से निपटने की गारंटी
उमाकांत त्रिपाठी। PM Modi Cabinet Meeting बुधवार को कई कारणों से चर्चा में रही।…
Amit Shah on Vande Mataram: सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी…. गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से कसा तंज, कहा- वंदे मातरम कैसे रोका, हम सबने देखा
उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के निंबाहेड़ा में एक…
Amit Shah Ahmedabad Waterlogging: ‘बार-बार पानी भर रहा, परमानेंट समाधान हो… इस राज्य की समस्या को लेकर सख्त हुए अमित शाह, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
उमाकांत त्रिपाठी। Amit Shah Ahmedabad Waterlogging मुद्दा एक बार फिर चर्चा में…
किसने किया था UPI का पहला ट्रांजैक्शन ? 10 साल में 13,000 गुना की छलांग, पीएम मोदी ने भी किया सलाम
खबर इंडिया की।भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तस्वीर पिछले एक दशक में पूरी तरह…
इस वजह से शांत है गृहमंत्री अमित शाह, चिकेन नेक से प्रहार डॉक्ट्रिन तक, कुछ तो बड़ा होने वाला है?
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah इन दिनों सार्वजनिक तौर पर भले ही…
Mental Naxal पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- पहचानें और अलग करें; युवाओं को AI Skills की ट्रेनिंग
उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। देश के **80वें स्वतंत्रता दिवस** के मौके पर…













