बिहार में सत्तारुढ़ पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शनिवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।
ललन सिंह ने आर सी पी सिंह की जगह ली है। आर सी पी सिंह ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने के बाद जदयू का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।
बिहार में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं।
पार्टी ने कई प्रस्ताव भी पारित किये जिसमें उसने अपना यह रुख भी दोहराया कि केंद्र सरकार को जाति आधारित जनगणना पर आगे बढ़ना चाहिये जो संभावित रूप से व्यापक राजनीतिक प्रभाव वाला मुद्दा है। साथ ही पार्टी ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कानूनों के अधिनियमन जैसे किसी भी दंडात्मक उपायों के खिलाफ भी बात की।
उत्तर प्रदेश सहित कुछ भाजपा शासित राज्यों ने जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून की वकालत की है।
जदयू के प्रवक्ता के सी त्यागी ने संवाददाताओं से कहा कि आपातकाल के दौरान दंडात्मक नीतियां विफल रही थीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित करने के कदमों के समर्थन में है।
जदयू के मुख्य चेहरे एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र एवं उच्च जाति के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद्भार संभालने के बाद कहा कि वह देश के विभिन्न हिस्सों में जदयू को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और उन नेताओं तक पहुंच बनाएंगे जो कभी संगठन का हिस्सा थे, लेकिन कुछ कारणों से इससे दूर हो गये।
कुमार ने भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। कुमार का रविवार को इनेलो नेता ओम प्रकाश चौटाला के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक का कार्यक्रम है।
त्यागी ने हालांकि कहा कि इसमें राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए क्योंकि दोनों नेताओं के बीच संबंध कई दशक पुराने हैं और दोनों समान समाजवादी पृष्ठभूमि साझा करते हैं।
चौटाला भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराये जाने के बाद जेल से कुछ समय पहले रिहा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जदयू के सांसदों ने अपनी इस मांग पर जोर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगा है कि केंद्र को जाति आधारित जनगणना के साथ आना चाहिए क्योंकि इससे विकास योजनाओं को आकार देने और उन्हें अधिक लक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
सरकार ने इस साल मार्च में संसद को बताया था कि 2011 में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
सरकार ने मार्च में कहा था कि आजादी के बाद, भारत ने नीति के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य जाति के आधार पर आबादी की गणना नहीं करने का फैसला किया था।
त्यागी ने कहा कि जदयू उत्तर प्रदेश और मणिपुर में आगामी राज्य विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से के तौर पर यह चुनाव लड़ना चाहेगी लेकिन यदि ‘‘सम्मानजनक’’ समझौता नहीं हुआ तो वह अकेले ही ये चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने दावा किया कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पार्टी ने मेडिकल परीक्षा में पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को आरक्षण प्रदान करने के मोदी सरकार के फैसले की भी सराहना की।
बिहार के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह का कुमार के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है लेकिन मोदी सरकार में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए आर सी पी सिंह को चुना गया। ललन सिंह भूमिहार जाति से आते हैं।
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Related Posts
कौन हैं कैप्टन रितिका खरेता? जिन्होंने PM मोदी संग फहराया तिरंगा, जांबाज अफसर के बारे में जानिए
उमाकांत त्रिपाठी।15 अगस्त 2026 को देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और…
होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन
उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…
Ashish Banerjee Death: पांच बार के विधायक रहे विधायक ने पार्टी ऑफिस में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पार्टी के गलत कामों को रोक नहीं सका
पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई।…
गंदे वीडियो वाले बाबा अशोक खरात के दो और वीडियो हुए वायरल, तांबे के बर्तन में देता था नशीली दवा, फिर…
खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…
PM Modi Cabinet Meeting: पीएम मोदी ने की री-नीट एग्जाम की तारीफ, कैबिनेट मीटिंग में कहा- मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल हर चुनौती से निपटने की गारंटी
उमाकांत त्रिपाठी। PM Modi Cabinet Meeting बुधवार को कई कारणों से चर्चा में रही।…
Amit Shah on Vande Mataram: सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी…. गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से कसा तंज, कहा- वंदे मातरम कैसे रोका, हम सबने देखा
उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के निंबाहेड़ा में एक…
Amit Shah Ahmedabad Waterlogging: ‘बार-बार पानी भर रहा, परमानेंट समाधान हो… इस राज्य की समस्या को लेकर सख्त हुए अमित शाह, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
उमाकांत त्रिपाठी। Amit Shah Ahmedabad Waterlogging मुद्दा एक बार फिर चर्चा में…
किसने किया था UPI का पहला ट्रांजैक्शन ? 10 साल में 13,000 गुना की छलांग, पीएम मोदी ने भी किया सलाम
खबर इंडिया की।भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तस्वीर पिछले एक दशक में पूरी तरह…
इस वजह से शांत है गृहमंत्री अमित शाह, चिकेन नेक से प्रहार डॉक्ट्रिन तक, कुछ तो बड़ा होने वाला है?
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah इन दिनों सार्वजनिक तौर पर भले ही…
Mental Naxal पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- पहचानें और अलग करें; युवाओं को AI Skills की ट्रेनिंग
उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। देश के **80वें स्वतंत्रता दिवस** के मौके पर…













