खेलकूद

हॉकी टीम की जीत पर लगा बधाइयों को तांता, पीएम मोदी सहित सैकड़ों लोगों ने जताई खुशी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सैकड़ों लोगों ने ओलंपिक में मेडल जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदत्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया…’टीम इंडिया’, जय हिन्द! आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है।

योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई ‘टीम इंडिया’। जय हिन्द!’ तोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराते हुए कांस्य पदक जीत लिया।

दरअसल, 5 अगस्त की तारीख बीते दो सालों से लगातार ऐतिहासिक रूप में दर्ज की जा रही है। दो साल पहले 5 अगस्त 2019 के दिन केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को हटाकर बड़ा फैसला लिया। वहीं पिछले साल 5 अगस्त को ही पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की निर्माण की आधारशिला रखी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर तोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *