खेलकूद

हॉकी टीम की जीत पर लगा बधाइयों को तांता, पीएम मोदी सहित सैकड़ों लोगों ने जताई खुशी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सैकड़ों लोगों ने ओलंपिक में मेडल जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदत्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया…’टीम इंडिया’, जय हिन्द! आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है।

योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई ‘टीम इंडिया’। जय हिन्द!’ तोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराते हुए कांस्य पदक जीत लिया।

दरअसल, 5 अगस्त की तारीख बीते दो सालों से लगातार ऐतिहासिक रूप में दर्ज की जा रही है। दो साल पहले 5 अगस्त 2019 के दिन केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को हटाकर बड़ा फैसला लिया। वहीं पिछले साल 5 अगस्त को ही पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की निर्माण की आधारशिला रखी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर तोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।

What's your reaction?

Related Posts

ऑनलाइन गेमिंग कानून बनाने से पहले पीएम मोदी ने की थी पूरी रिसर्च, इस मजाक के पीछे छिपा था मैसेज

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को देश के मशहूर गेमर्स…

करणी सेना की अध्यक्ष से गुजरात की मंत्री तक.. कैसा रहा रविंद्र जडेजा की पत्नी का सियासी सफर

खबर इंडिया की।टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात…

स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं इंडिया का मैच, अब सिर्फ 60 रूपए करना होगा खर्च, हुआ बड़ा फैसला

खबर इंडिया की।ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की…

भारतीय टीम को मिला नया कप्तान, शुभमन गिल-श्रेयस हुए बाहर, वनडे में इस कैप्टन के नीचे खेलेंगे रोहित कोहली

खबर इंडिया की।साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान…

1 of 49

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *