क्रिकेट

लार्डस के मैदान में चला रोहित का बल्ला, लगाई हाफ सेंचुरी

लार्डस के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान में आखिरकार भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला चल ही गया। रोहित शर्मा के बल्ले ने वो खेल दिखाया जो नॉटिंघम के क्रिकेट मैदान पर नहीं हो पाया था। आपको बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया, उन्होंने केवल 83 गेंदों में अपनी हाफसेंचुरी पूरी की.

बता दें नॉटिंघम टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा 107 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हो गए थे. क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया था लेकिन लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ना सिर्फ जमे बल्कि उन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर अपना पहला अर्धशतक भी लगा दिया.

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. 27 टेस्ट शतक लगाने वाले विराट कोहली लॉर्ड्स में हमेशा फ्लॉप साबित हुए हैं. विराट कोहली का लॉर्ड्स में बेस्ट स्कोर महज 25 है. लेकिन रोहित शर्मा ने गुरुवार को दिखाया कि लॉर्ड्स की पिच पर कैसे बल्लेबाजी की जाती है.


रोहित शर्मा ने नॉटिंघम की तरह लॉर्ड्स में भी सधी शुरुआत की. एंडरसन और ऑली रॉबिनसन की स्विंग होती गेंदों को उन्होंने सम्मान दिया. ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को उन्होंने छोड़ा. लेकिन कमजोर गेंदों पर उन्होंने कमाल के शॉट्स खेले. खासतौर पर सैम करेन को उन्होंने निशाना बनाया.

रोहित शर्मा ने करेन के एक ही ओवर में उन्होंने चार चौके जड़ अपने इरादे जाहिर कर दिए और शानदार अंदाज में इंग्लैंड में अपना पहला और टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने केएल राहुल के साथ लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतकीय साझेदारी की. ये साझेदारी इसलिए भी खास है क्योंकि लॉर्ड्स में साल 1952 के बाद पहली बार किसी भारतीय सलामी जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन जोड़े हैं.


बता दें कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाज लॉर्ड्स में फ्लॉप साबित हुए हैं. विराट कोहली ने लॉर्ड्स में खेली 4 पारियों में उन्होंने 65 रन ही बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने लॉर्ड्स में खेली 4 पारियों में 89 रन ही बनाए हैं.

Related Posts

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आई बुरी खबर, फैंस को सुनकर लगेगा बुरा

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *