मनोरंजन

रिलीज होते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा ‘बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ सांग

बस्तर के सहदेव दिरदो का बसपन का प्यार… गाने को आज कौन नहीं जानता है। देश से लेकर विदेश तक हर किसी की जुबान पर यही गाना चढ़ा हुआ है। भारत में तो इसे लोग कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं। यह आजकल लोगों के जुबान पर छाया हुआ है.

हर किसी के जुबान पर इस गाने को सुना जा रहा है. वहीं बस्तर के बाल रैपर सहदेव दिरदो और मशहूर रैपर बादशाह ने इसे नये अंदाज में गाया है. जिसका ऑफिशियल वीडियो आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही यह गाना एक बार फिर धमाल मचा दिया है. पहले घंटे में ही यूट्यूब पर 5 लाख लोगों ने देख लिया है.

देखें वीडियो

बादशाह और सहदेव दिरदो ने गाने की की शूटिंग चंडीगढ़ में की है. इसके लिए सहदेव पिछले दिनों चंडीगढ़ गए थे. इसके अलावा मुंबई के रियालिटी शो से भी सहदेव शामिल हो चुके हैं

बता दें कि बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे… गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने को सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव दिरदो ने अपने स्कूल में 2 साल पहले गाया था. सहदेव दिरदो ने साल 2019 में अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाया था और उनके टीचर ने इसको रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद यह बॉलीवुड रैंपर बादशाह तक पहुंचा. इससे बादशाह बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने सहदेव को चंड़ीगढ़ बुला लिया. जहां बादशाह ने उसके साथ गाना रिकॉर्ड किया है.

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 59

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *