मनोरंजन

सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले सुरक्षाकर्मी का मोबाइल जब्त

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान को एक सुरक्षाकर्मी सुरक्षा जांच के दौरान एयरपोर्ट पर रोकता दिख रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं।

‘टाइगर 3’ टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें फिर से सलमान कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी नजर आएगी. सीरीज की 2 फिल्में पहले ही सुपरहिट साबित हुई हैं. फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हाल ही में एक्टर विदेश रवाना हुए हैं.

उनके साथ ही कैटरीना भी ‘टाइगर 3’ के लिए रूस रवाना हुई थीं. दोनों कुछ 2-4 दिन पहले ही मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ जवान ने सलमान खान को रोक लिया और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन कराने को कहा.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर सुरक्षाकर्मी के ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की प्रशंसा कर रहे हैं. लेकिन, इस बीच सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती का मोबाइल जब्त कर लिया गया है.

दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अब सोमनाथ इस मुद्दे पर मीडिया से बात ना कर पाएं. रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने को लेकर सोमनाथ मोहंती ने मीडिया से बात की थी.

अधिकारियों का कहना है यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. सोमनाथ मोहंती अब आगे किसी मीडिया हाउस से बात ना करें, इसीलिए उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है. बता दें, टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस जा रहे सलमान खान को सोमनाथ मोहंती ने एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रोक लिया था. एंट्री से पहले सीआईएसएफ जवान ने सुपरस्टार से उनके डॉक्यूमेंट दिखाने को कहा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. जिसके बाद सोमनाथ मोहंती की हर तरफ तारीफ होने लगी. बता दें, बड़े स्टार्स के साथ उनकी टीम भी ट्रैवल करती है.

जिसके चलते डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम भी उनकी टीम ही करती है. ताकि, स्टार बिना किसी रुकावट के एंट्री कर सकें. लेकिन, सोमनाथ मोहंती ने एयरपोर्ट पर सलमान खान को बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंट्री नहीं दी. इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 66

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *