केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का सिर्फ एक मामला सामने आया है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,566 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए मामले की पहचान हवाई अड्डे पर जांच के दौरान हुई। विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए द्वीपसमूह में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है। द्वीपसमूह में वर्तमान में 6 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने बताया कि सभी 6 उपचाराधीन मरीज दक्षिण अंडमान जिले से हैं। अन्य दो जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान संक्रमण मुक्त हैं।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 7,431 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अब तक 4,90,652 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 3,64,181 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें 2,58,243 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 1,05,938 को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।
- Home
- लाइफ़स्टाइल
- स्वास्थ्य
- अंडमान में कोविड-19 का एक मामला आया
अंडमान में कोविड-19 का एक मामला आया
Related Posts
कोविड वैक्सीन कहां लगवाई, कितने बैंक अकाउंट, क्या जाति है, जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, हो जाइए तैयार
उमाकांत त्रिपाठी।Census 2027 Caste Census को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया…
अस्पताल की जगह घर में हुआ बच्चे का जन्म तो होगी सजा, इस राज्य की सरकार ला रही नया नियम
उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की…
MP के इस जिले में स्वाइन फ्लू से हुई महिला की मौत, प्रदेश में अब तक 1349 मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने बैठक बुलाई
खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश के इंदौर में Swine Flu से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला…
भारत में फिर वापस आया कोरोना, देश के इस जिले में मिले रिकॉर्ड मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
Andhra Pradesh Covid Cases 2026:खबर इंडिया की। Andhra Pradesh Covid Cases 2026…
क्या डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं सहजन की पत्तियां? आइए जानते है
सहजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सहजन को कई…
कोरोना पर 8वीं बार पीएम का संबोधन, लॉकडाउन से बचने की दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश को 8वीं बार संबोधित किया। मुख्य…
पीएम मोदी देंगे पटना एम्स को सौगात: किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट समेत इन सुविधाओं का करेंगे लोकार्पण, वर्चुअली देंगे 40 करोड़ का गिफ्ट
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना एम्स को बड़ी सौगात…
28 साल की महिला को थी पेशाब रोकने की आदत, डॉक्टर के पास पहुंची तो पूरे शरीर में फैला था इंफेक्शन, गंवा दी अपनी जान
उमाकांत त्रिपाठी।हर किसी को पेशाब आता है, किसी को कम आता है तो किसी को बार बार…
डाबर के ‘100% शुद्ध’ दावे वाले शहद-घी समेत कई सामान पर लगा बैन, FSSAI ने इसलिए लगाई रोक
खबर इंडिया की।Dabur Products Ban: Dabur Products Ban को लेकर बड़ी खबर सामने आई…
World Health Day: कोरोना के अलावा ये हैं दुनिया की 5 सबसे घातक बीमारियां
कोरोना वायरस के साथ हम कई बीमारियों से लड़ना सिख गए हैं। हम अपनी सेहत और फिटनेस…














