भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में अपने कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए।
रोहित ने तीसरे टेस्ट में 19 और 59 रन की पारी खेली जिससे वह एक स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए। उनके कुल 773 रेटिंग अंक हैं जो कोहली से सात अधिक हैं।
कोहली भारतीय बल्लेबाजों के बीच पिछली बार नवंबर 2017 में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर नहीं थे। तब चेतेश्वर पुजारा दूसरे और वह पांचवें स्थान पर थे।
पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ हैडिंग्ले में तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाकर तीन स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत चार स्थान के नुकसान के बावजूद 12वें स्थान पर चल रहे हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजों की सूची में एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
रविंद्र जडेजा और अश्विन ने टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में भी अपना तीसरा और चौथा स्थान बरकरार रखा है। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर इस सूची में शीर्ष पर हैं।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत लगभग छह साल बाद एक बार फिर बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
तीस साल के रूट ने श्रृंखला की शुरुआत पांचवें स्थान से की थी लेकिन तीन टेस्ट में 507 रन बनाकर वह कोहली, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने अब विलियमसन पर 15 अंक की बढ़त बना ली है।
लीड्स टेस्ट से पहले रूट दूसरे स्थान पर थे। लीड्स में इंग्लैंड की एकमात्र पारी में उन्होंने 121 रन बनाए। रूट ने पिछली बार दिसंबर 2015 में शीर्ष स्थान हासिल किया था और तब विलियमसन ने उन्हें पछाड़ा था। इसके बाद स्मिथ और कोहली भी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे।
इन चारों के अलावा पिछली बार बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स नवंबर 2015 में शीर्ष पर पहुंचे थे।
रूट अब अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 917 रेटिंग अंक से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। उन्होंने अगस्त 2015 में नॉटिंघम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 130 रन बनाकर इस आंकड़े को छुआ था।
सप्ताहिक रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (पांच स्थान के फायदे से 24वें स्थान पर) और जॉनी बेयारस्टो (दो स्थान के फायदे से 70वें स्थान पर) को भी फायदा हुआ है जबकि डेविड मलान ने 70 रन की पारी खेलकर रैंकिंग में 88वें स्थान पर पुन: प्रवेश किया है।
गेंदबाजों में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शीर्ष पांच में वापसी की है। मैन आफ द मैच ओली रोबिनसन मैच में सात विकेट चटकाने के बाद नौ स्थान के फायदे से 36वें पायदान पर हैं।
क्रेग ओवरटन ने दोनों पारियों में तीन विकेट की बदौलत रैंकिंग में 73वें स्थान पर पुन: प्रवेश किया है।
पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग जिंबाब्वे के खिलाफ 24 और 37 रन की पारियों के साथ एक स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर हैं। केविन ओब्रायन डबलिन में दो मैचों में 25 और 60 रन बनाकर 42वें से 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
जिंबाब्वे के तेंडाई चेतारा गेंदबाजों की सूची में पांच स्थान के फायदे से 99वें स्थान पर हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज बने रोहित
Related Posts
हिटमैन लेंगे संन्यास, लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, लंदन पहुंचे माता-पिता
Rohit Sharma Retirement:खबर इंडिया की। Rohit Sharma Retirement को लेकर भारतीय…
रोहित शर्मा शतक ठोकने के बाद भी होंगे टीम इंडिया से बाहर? इस बात से नाखुश है टीम मैनेजमेंट
खबर इंडिया की।Rohit Sharma World Cup 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट में नई बहस शुरू…
मैं अपने खिलाड़ियों को नहीं रोकूंगा… फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोला बयान
खबर इंडिया की।टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फ़ाइनल मुकाबला…
चैंपियंस ट्ऱॉफी का शेड्यूल जारी: कब होगा इंडिया-पाक का महामुकाबला, नोट कर लें ये तारीख
खबर इंडिया की।आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो चुका है.…
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश हुई तो कौन खेलेगा फाइनल, आईसीसी ने जारी कर दिए ये नए नियम
खबर इंडिया की।CC T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को…
IPL के दूसरे मैच में ध्वस्त हुए कई रिकॉर्ड: एक मैच में बने 528 रन, 51 चौकों के साथ लगे 30 सिक्स, SRH की बैटिंग में उड़ी RR
खबर इंडिया की।SRH vs RR Full Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान…
क्या डांस कोरियोग्राफर नंदिका से था पलाश मुच्छल का रिश्ता, इसी वजह से टली दोनों की शादी.?
खबर इंडिया की।Palash Muchhal and Smriti Mandhana Marriage Update: भारतीय क्रिकेट…
Sara Tendulkar Body Shaming: रिपोर्टर ने कहा ‘मोटी’ तो भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Sara Tendulkar Body Shaming का मामला सोशल मीडिया…
कैनबरा में भी जारी रहा टीम इंडिया का विजयी अभियान, प्राइम मिनिस्टर इलेवन को 6 विकेट से हराया, ये खिलाड़ी चमके
खबर इंडिया की।भारत ने कैनबरा में खेले गए वॉर्मअप मैच में रविवार को शानदार जीत…
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आई बुरी खबर, फैंस को सुनकर लगेगा बुरा
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में…














