वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जीएसटी राजस्व संग्रह अगस्त में 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 30 प्रतिशत से अधिक है।
गौरतलब है कि जीएसटी संग्रह लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अगस्त 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,12,020 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,522 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी के 26,605 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी के 56,247 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 26,884 करोड़ रुपये सहित) और उपकर के 8,646 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 646 करोड़ रुपये सहित) हैं।’’
हालांकि, अगस्त में जुटाई गई राशि, जुलाई 2021 के 1.16 लाख करोड़ रुपये से कम है।
अगस्त 2021 में जीएसटी राजस्व, पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी संग्रह अगस्त 2020 में 86,449 करोड़ रुपये था।
मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी संग्रह अगस्त 2019 में 98,202 करोड़ रुपये था। इस तरह अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त में संग्रह 14 प्रतिशत अधिक रहा।
लगातार नौ महीनों तक जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहने के बाद संग्रह जून 2021 में कोविड की दूसरी लहर के कारण एक लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया था।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि आने वाले महीनों में भी मजबूत जीएसटी राजस्व जारी रहने की संभावना है।
अगस्त में 1.12 लाख करोड़ GST संग्रह हुआ
Related Posts
फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने एलन मस्क, संपत्ति में आया भारी उछाल, जानिए 10 रईसों की लिस्ट
खबर इंडिया की।दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की संपत्ति में शेयर बाजार और…
MP में इतने फीसदी कम हुआ यूपीआई से लेनदेन, इंदौर,भोपाल और ग्वालियर में विरोध ज्यादा, हर महीने 63 हजार करोड़ के कारोबार पर असर
खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश में MP No UPI Day के तहत व्यापारियों ने 23 सितंबर को…
खेत में सही से नहीं हो रही पैदावार, तो सरकार की ये स्कीम आएगी काम, होगा बंपर फायदा
खबर इंडिया की।खेती में अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ ज्यादा खाद और यूरिया डालना…
सिर्फ 20 रुपये प्रीमियम में 2 लाख का बीमा कवर, मोदी सरकार लाई है गजब स्कीम
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) कम आय वर्ग के लोगों को…
Balloon Sellers in Fairs: ‘सिर्फ मेले में आता हूं, महीने के 80 हजार कमा लेता हूं.. गुब्बारे बेचने वाले ने बताया कमाई का सिस्टम
खबर इंडिया की।नवरात्रि, दशहरा और रामलीला के दौरान देशभर में जगह-जगह मेले लगते…
जमीन खरीदने का बना रहे हैं प्लान? इन दिनों में बिल्कुल न खरीदें, शास्त्रों में बताए गए हैं ये अशुभ दिन
खबर इंडिया की।Best Day to Buy Land: घर या जमीन खरीदना हर व्यक्ति के जीवन का एक…
31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?
उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…
बिजनेसमैन ने ₹10 पर खरीदे थे Jio शेयर, अब 100 गुना ज्यादा हो गई कीमत, निवेशक की हुई चांदी
खबर इंडिया की।Jio Share Price को लेकर निवेशकों के बीच लगातार चर्चा बनी…
टाटा करने जा रही है एक बड़ी कंपनी का अधिग्रहण, एयर इंडिया में मर्ज होगी विस्तारा
विमानन क्षेत्र में एक बड़ी डील होने जा रही है जो भारत में विमानन इंडस्ट्री को…
एक बार फिर महंगी हुई चीनी, एक ही दिन में बढ़ी कीमत; जानें अब कितना है शक्कर का रेट?
खबर इंडिया की।त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही आम लोगों की रसोई का बजट…














