व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन तथा जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल होंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को बताया कि चारों नेता मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने और जलवायु संकट से निबटने के बारे में बात करेंगे। वे अपने संबंधों को और गहरा करने और कोविड-19 तथा अन्य क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग को बढ़ाने के बारे में भी बात करेंगे। इस मौके पर उभरती प्रौद्योगिकियों तथा साइबर स्पेस के बारे में भी बात की जाएगी।
साकी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जोसफ आर बाइडन जूनियर व्हाइट हाउस में 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’’
साकी ने कहा कि क्वाड को बढ़ावा देना बाइडन-हैरिस प्रशासन के लिए प्राथमिकता है, जो मार्च में क्वाड नेताओं के पहले सम्मेलन में साफ नजर आया था। तब यह सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ था और अब प्रत्यक्ष हो रहा है। ऑनलाइन सम्मेलन की मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन ने ही की थी तथा इसमें मुक्त, खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया था।
नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बयान में बताया गया कि ये नेता 12 मार्च को हुए ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘शिखर सम्मेलन, नेताओं के बीच संवाद तथा बातचीत के लिए एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा, जो एक स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने के उनके साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।’’
24 सितंबर को अमेरिका में व्यक्तिगत उपस्थिति वाला पहला क्वाड सम्मेलन होगा, बाइडन करेंगे मेजबानी
Related Posts
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Sara Tendulkar Body Shaming: रिपोर्टर ने कहा ‘मोटी’ तो भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Sara Tendulkar Body Shaming का मामला सोशल मीडिया…
Ludhiana Minor Rape Case: 13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई, पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था
लुधियाना: Ludhiana Minor Rape Case ने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया है। शहर में…
दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश ने अपना नाम बदला:अब ‘नौरू’ नहीं ‘नाओएरो’ कहलाएगा; जानें इस देश की खासियत
खबर इंडिया की।प्रशांत महासागर में स्थित दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश नौरू…
Paper Leak Fast Track Court: युवाओं का भविष्य मोदी सरकार की प्राथमिकता… फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
उमाकांत त्रिपाठी। Paper Leak Fast Track Court को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा कदम…
Radhika Seth Maldives Vacation: बिकिनी पहनकर जकूजी में नहाई एक्ट्रेस, बोल्डनेस देख फैन्स हैरान, मानसूम में लगाया हॉटनेस का तड़का
मॉडल और एक्ट्रेस राधिका सेठ इन दिनों अपने **Radhika Seth Maldives Vacation** को…
PM Modi Mann Ki Baat: समुद्र से आकाश तक सुरक्षित है भारत, पीएम मोदी ने किया रक्षा क्षमता का जिक्र, कहा- 40 से ज्यादा C-295 विमान देश में बन रहे
उमाकांत त्रिपाठी। PM Modi Mann Ki Baat के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र…
PM Modi 12 Years: ‘पीएम मोदी के शासनकाल में सुरक्षित गढ़ बना देश.. गृहमंत्री अमित शाह ने की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ बोले- चुनौती देने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब
उमाकांत त्रिपाठी।: PM Modi 12 Years के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने…
भगवान शिव की भक्त है ये अफगानिस्तानी हसीना, मुस्लिम नाम में जोड़ा ‘शंकर’, बनना चाहती है हिंदुस्तानी बहू, देखें इनकी खूबसूरत तस्वीरें
खबर इंडिया की।डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' शुरू हो चुका है.…
PM Modi New Zealand Visit: 40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक दौरा, FTA समझौते पर होगी बड़ी बातचीत
PM Modi New Zealand Visit :उमाकांत त्रिपाठी।भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों के लिए…














