व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन तथा जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल होंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को बताया कि चारों नेता मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने और जलवायु संकट से निबटने के बारे में बात करेंगे। वे अपने संबंधों को और गहरा करने और कोविड-19 तथा अन्य क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग को बढ़ाने के बारे में भी बात करेंगे। इस मौके पर उभरती प्रौद्योगिकियों तथा साइबर स्पेस के बारे में भी बात की जाएगी।
साकी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जोसफ आर बाइडन जूनियर व्हाइट हाउस में 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’’
साकी ने कहा कि क्वाड को बढ़ावा देना बाइडन-हैरिस प्रशासन के लिए प्राथमिकता है, जो मार्च में क्वाड नेताओं के पहले सम्मेलन में साफ नजर आया था। तब यह सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ था और अब प्रत्यक्ष हो रहा है। ऑनलाइन सम्मेलन की मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन ने ही की थी तथा इसमें मुक्त, खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया था।
नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बयान में बताया गया कि ये नेता 12 मार्च को हुए ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘शिखर सम्मेलन, नेताओं के बीच संवाद तथा बातचीत के लिए एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा, जो एक स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने के उनके साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।’’
24 सितंबर को अमेरिका में व्यक्तिगत उपस्थिति वाला पहला क्वाड सम्मेलन होगा, बाइडन करेंगे मेजबानी
Related Posts
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…
चढ़ा दी खुद की बलि, बोला- खुश होंगे भगवान
थाईलैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां एक बौद्ध भिक्षु ने भगवान बुद्ध…
मोदी सरकार ने कर दिखाया… 31 मार्च आज, देश में खत्म हुआ नक्सलवाद, गृहमंत्री का बयान
खबर इंडिया की। देश के गृह मंत्री Amit Shah ने लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद पर बड़ा…
ट्रंप के बाद अब फ्रांसीसी राष्ट्रपति से हुई पीएम मोदी की बात, इन मुद्दों पर हुई दोनों नेताओं की बात
उमाकांत त्रिपाठी।मध्य पूर्व में जारी तनाव को देखते हुए वैश्विक कूटनीतिक…
चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग
इन दिनों चीन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल चीन में इन दिनों जबरदस्त…
वो बुद्धिमान नेता… रूसी राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, जानिए इसके सियासी मायने
उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है. इस बीच रूसी…
मैं और मोदी जो कहते है करके दिखाते है… ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा
उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दुनिया ने देखी भारत की आसमानी ताकत, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी आकाश मिसाइल सिस्टम की डिमांड, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का खुलासा
उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा (6-8 जुलाई) के बीच…
पीएम मोदी का दुनिया में जलवा कायम: AIAM ने दिया वैश्विक शांति पुरस्कार, जानें क्या है ये संगठन?
उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एकजुट होकर एक नया अल्पसंख्यक…















