दिल्ली

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दो मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली के अलग-अलग सीमाओं पर केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान धरने पर बैठे हैं। केंद्र के इस नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रदर्शन स्थलों में से एक हरियाणा से सटे टिकरी बॉर्डर के पास दो मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

हरियाणा में दो स्टेशन पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन के अंतर्गत आते हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्वीट किया, ‘‘पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है।’’

विभिन्न राज्यों के किसान तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंघू और टिकरी बॉर्डर और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *