एजूकेशन

स्कूली पाठ्यक्रम में भारतीय कला और संस्कृति पर ध्यान देना चाहिए: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज अभिभावकों और शिक्षकों से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सदाचार पर ध्यान देते हुए मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी मूल्य और समग्रता आधारित शिक्षा बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए है।

महान गायक, स्वर्गीय श्री एस.पी. बालासुब्रमण्यम की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री नायडू ने सुझाव दिया कि स्कूल पाठ्यक्रम में भारतीय कला और संस्कृति पर अधिक ध्यान देना चाहिए और हमारी विरासत के बारे में एक व्यापक दृष्टिकोण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीत हमारे मन को शांति देता है और बच्चों को संगीत सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने दिवंगत गायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक के जीवन को याद करते हुए, श्री नायडू ने कहा कि श्री एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने पांच दशक की अपनी संगीत यात्रा के दौरान संगीत जगत पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने दिवंगत गायक के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों और तेलुगु भाषा के लिए साझा लगाव को भी याद किया।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में फिल्म उद्योग के लोकप्रिय कलाकार, गीतकार श्री सिरीवेनेला सीतारामशास्त्री, गायक श्री कैलाश खेर, फिल्म अभिनेता श्री तनिकेला भरानी, विभिन्न तेलुगु संगठनों के सदस्यों और अन्य लोगों ने भाग लिया।

Related Posts

कौन हैं IAS अभिनव, जिन्होंने खूबसूरत IPS आशना से रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

उमाकांत त्रिपाठी।यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *