Uncategorized

डीआरडीओ की नौसेना विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशाला में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 90 वीं जयंती के अवसर पर और आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए 15 अक्टूबर, 2021 को नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया गया। एनएसटीएल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख नौसैनिक अनुसंधान प्रयोगशाला है। डॉ. समीर वी कामत, महानिदेशक (नौसेना प्रणाली और सामग्री), डीआरडीओ ने डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर एनएसटीएल उत्पादों वरुणास्त्र, टॉरपीडो एडवांस्ड लाइट (टीएएल) एवं मारीच डिकॉय को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत डीआरडीओ अनुसंधान एवं विकास के महत्व को उजागर करने और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा विशेष रूप से युवा दिमाग को प्रेरित करने की दिशा में विभिन्न पहल कर रहा है। डॉ. कलाम का प्रेरणा स्थल डॉ. कलाम के जीवन और उनकी ईमानदार उपलब्धियों से लोगों को विशेष रूप से युवा मन को प्रेरित करेगा।

Related Posts

क्या अब भी सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी पाकिस्तान, बांग्लादेश पर बड़ी जीत के बाद जगी उम्मीदें

खबर टीम इंडिया की। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार जीत हासिल कर…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *