सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी को “आपात” स्थिति करार दिया और केंद्र एवं दिल्ली सरकार से कहा कि वे वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आपात कदम उठाएं।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि प्रदूषण की स्थिति इतनी खराब है कि लोग अपने घरों के भीतर मास्क पहन रहे हैं। इस पीठ में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल थे।
इस पीठ ने कहा, ‘‘हर किसी को किसानों को जिम्मेदार ठहराने की धुन सवार है। क्या आपने देखा कि दिल्ली में पिछले सात दिनों में कैसे पटाखे जलाए गए हैं? यह आपात स्थिति है, जमीनी स्तर पर कई कदम उठाने की जरूरत है।’’
सर्वोच्च अदालत ने केंद्र से सोमवार को जवाब मांगा है।
न्यायालय ने इस तथ्य का भी संज्ञान लिया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल खुल गए हैं और प्रशासन से कहा कि वाहनों को रोकने या लॉकडाउन लगाने जैसे कदम तत्काल उठाए जाएं।
केंद्र सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पंजाब में पराली जलाई जा रही है।
पीठ ने कहा, ‘‘आपका मतलब यह लगता है कि सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं। दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने से जुड़े कदमों का क्या है?’’
मेहता ने स्पष्ट किया कि उनका कहने का मतलब यह नहीं है कि सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं।
यह आपात स्थिति है: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर कहा
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान
खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…
OYO Room Viral Video: बॉयफ्रेंड ने चुपके से OYO Room में बनाया गर्लफ्रेंड का 41 सेकेंड का वीडियो, वायरल वीडियो में क्या
OYO Room Viral Video. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होने का…
फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने एलन मस्क, संपत्ति में आया भारी उछाल, जानिए 10 रईसों की लिस्ट
खबर इंडिया की।दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की संपत्ति में शेयर बाजार और…
Jabalpur Hotel Viral News: फर्श पर पर पड़ी साड़ी और पति के कपड़े… अचानक होटल पहुंची वाइफ ने हसबैंड को रंगेहाथ पकड़ा, गर्लफ्रेंड को नहीं दिया कपड़े पहनने का भी मौका
Jabalpur Hotel Viral News. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक होटल के अंदर पति को…
65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी
खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…
मलेशियाई PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तस्वीरों पर सॉन्ग लगाए, BRICS डिनर में गाए थे गाने
खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की…
Rajasthan Civic Election Results: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, PM Modi बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’
उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में Rajasthan Civic Election…
वोटर आईडी में गलती सुधारना अब हुआ बेहद आसान! मिनटों में देखें आपका नाम है या नहीं
खबर इंडिया की।दिल्ली में Voter List 2026 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। अगर…
Viral Video: ये मेरे पति के साथ बिना कपड़ो के लेटी थी… पत्नी ने दूसरी लड़की के साथ गर्लफ्रेंड को पकड़ा, सड़क पर निकाली परेड
Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…














