खेलकूद

शीतकालीन ओलंपिक खेलों से पहले शिआन प्रांत में लॉकडाउन का आदेश

चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद 1.3 करोड़ की आबादी वाले उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगा दिया है।

शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी से कुछ हफ्ते पहले देश में संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि क्या तेजी से बढ़ रहे मामले वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के हैं या डेल्टा स्वरूप के हैं। चीन में ओमीक्रोन के अब तक महज सात मामले दर्ज किए गए हैं – चार ग्वांगझू के दक्षिणी विनिर्माण केंद्र में, दो दक्षिणी शहर चांग्शा में और एक तियानजिन के उत्तरी बंदरगाह में।

चीन शंघाई के पास झेजियांग के पूर्वी प्रांत के कई शहरों में भी अत्यधिक तेजी फैल रहे संक्रमण से निपट रहा है, हालांकि वहां पाबंदियां बहुत कम लगाई गई हैं।

अधिकारियों ने नए प्रसार को शून्य पर लाने की अपनी नीति के तहत सख्त महामारी नियंत्रण उपायों को अपनाया है, जिसके तहत बार-बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है, मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है और बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है। यात्रा और व्यापार में बड़े पैमाने पर व्यवधान के कारण नीति पूरी तरह से सफल नहीं रही है, बीजिंग इसके लिए वायरस के प्रसार को जिम्मेदार बता रहा है।

शिआन शांक्सी प्रांत की राजधानी है, यहां बृहस्पतिवार को संक्रमण के स्थानीय प्रसार के 63 मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 211 हो गए हैं।

सरकारी मीडिया ने बताया कि शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को घर पर रहने का आदेश दिया है, जब तक कि उनका घर से बाहर निकलना जरूरी न हो। विशेष मामलों के अलावा शहर से आने-जाने वाले परिवहन के सभी साधनों को बंद कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक घर के एक व्यक्ति को हर दो दिन में घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। आदेश बुधवार की मध्यरात्रि से प्रभावी हुआ। इसे कब हटाया जाएगा,इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

चीन में कोविड-19 के कुल 1,00,644 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है।

Related Posts

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार…

1 of 60

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *