न्यूज़

27 दिसंबर तक 4.67 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि 27 दिसंबर तक 4.67 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं, जिसमें से सिर्फ 27 दिसंबर को 15.49 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल हुए।

व्यक्तिगत करदाताओं के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया कि सिर्फ 27 दिसंबर को 15.49 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए। इसके साथ अब तक कुल 4.67 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल हो चुके हैं।

इसमें 2.50 करोड़ से अधिक आईटीआर-1 और 1.17 करोड़ से अधिक आईटीआर-4 शामिल हैं।

आईटीआर-1 (सहज) और आईटीआर-4 (सुगम) रिटर्न फार्म के सरल रूप हैं, जिनका बड़ी संख्या में छोटे और मझोले करदाता इस्तेमाल करते हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *