क्रिकेट

पहली विश्व बधिर टी20 क्रिकेट चैम्पियनशिप 2023 में भारत में होगी

अखिल भारतीय बधिर खेल परिषद ने कहा है कि उसे अंतरराष्ट्रीय बधिर खेल समिति से पहली विश्व बधिर टी20 क्रिकेट चैम्पियनशिप 10 से 20 जनवरी 2023 के बीच केरल में कराने की मंजूरी मिल गई है ।

परिषद के मानद सचिव जी सुरेश कुमार ने कहा कि यह चैम्पियनशिप 10 से 20 जनवरी के बीच तिरूवनंतपुरम में खेली जायेगी ।

उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ इसे 2020 . 21 में ही कराना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण पहले इसे 2022 तक और फिर 2023 तक स्थगित किया गया ।’’

उन्होंने कहा कि इसमें कम से कम आठ देशों के भाग लेने की उम्मीद है और यह अपनी तरह का पहला टूर्नामेंट है ।

Related Posts

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, बारिश से धुल गया था पहला मुकाबला

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आज मेज़बान…

हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! विराट कोहली पूरी करेंगे पांड्या की कमी?

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर…

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

1 of 50

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *