क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया में खाने के मेन्यू से टीम इंडिया नाराज

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में खाने की शिकायत मिली है। टीम के खिलाड़ी मंगलवार को प्रैक्टिस के बाद के खाने के मेन्यू से काफी नाराज हैं। टीम के सदस्यों ने अपने होटल के कमरों में भोजन वापस भेज दिया।

आपको बता दें कि अभ्यास के बाद का मेन्यू लगभग सभी टीमों के लिए समान होता है और भारतीय खिलाड़ियों को गर्म भोजन नहीं दिया जा रहा है, जो कि बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार कड़े प्रैक्टिस सेशन के बाद जरूरी होता है।

भारतीय टीम का मंगलवार को एक वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन करना था. यहां सभी तेज गेंदबाजों के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अक्षर पटेल के साथ आराम दिया गया था.

लेकिन पता चला कि अभ्यास के बाद के भोजन में फलों के साथ कस्टम सैंडविच शामिल थे. प्रैक्टिस समाप्त होने के साथ, यह दोपहर के भोजन का समय था और शायद खिलाड़ी संपूर्ण आहार की उम्मीद कर रहे थे. मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह किसी बहिष्कार की तरह नहीं है। कुछ खिलाड़ियों ने फल लिया लेकिन हर कोई दोपहर का भोजन करना चाहता था और इसलिए उन्होंने होटल वापस जाने के बाद ही खाना खाया।”

भारतीय टीम ने खाने की शिकायत भी आईसीसी से की है. मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद टीम इंडिया को जो खाना परोसा गया वह अच्छा नहीं था. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सिर्फ सैंडविच और फल मिला था. भारतीय टीम प्रबंधन ने आईसीसी को यह भी बताया कि सिडनी में प्रैक्टिस सेशन के बाद दिया गया खाना ठंडा था.

इसके अलावा टीम इंडिया प्रैक्टिस ग्राउंड को भी लेकर नाराज है. भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. भारतीय टीम को को सिडनी के उपनगर ब्लैकटाउन में प्रैक्टिस ग्राउंड की पेशकश की गई थी. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार ने भारत ने प्रैक्टिस से मना कर दिया क्योंकि ग्राउंड होटल से 42 किलोमीटर दूर है।

Related Posts

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे आज : ऑस्ट्रेलिया टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी, स्मिथ करेंगे कप्तानी

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोपहर…

कोहली के नाम होगा एक अनुठा रिकार्ड, इससे पहले सिर्फ द्रविड़ ने ये कारनामा किया है

होली के अवसर पर विराट कोहली मोटेरा, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक और…

1 of 50

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *