मनोरंजन

शाहरुख की बेटी के साथ दिखे बिग बी के नाती

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बीती रात अपनी दोस्त तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में पहुंची, जहां अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, सुहाना को फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर दोनों की अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। बता दें, तानिया श्रॉफ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड हैं। वीडियो में वह दोनों भी नजर आ रहे हैं।

 

अगस्त्य ने सुहाना को गाड़ी तक छोड़ा
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में अगस्त्य, सुहाना खान को कार तक छोड़ने आए। वह सुहाना को ड्रॉप करते वक्त फ्लाइंग किस भी देते हैं। बता दें, दोनों जल्दी ही एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। अगस्त्य और सुहाना जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ में साथ नजर आएंगे।

 

पहले भी डेटिंग की उड़ी थी अफवाहें
सुहाना और अगस्त्य पहले भी कई बार रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों फिल्म ‘द आर्चिज’ के बाद एक दूसरे के करीब आए। दोनों साथ में काफी वक्त बिताते थे। लेकिन अब तक इन खबरों की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

 

तानिया श्रॉफ के बर्थडे में पहुंचे स्टार किड्स
इस बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स के बच्चों ने शिरकत की थी। आर्यन खान, अर्जुन रामपाल की बेटी से लेकर शनाया कपूर तक कई स्टारकिड्स दिखाई दिए। पार्टी से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *