न्यूज़

सिटी गैस( distribution network) अब 630 जिलों को कवर करता है, जो 2014 में केवल 66 था

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कवरेज में सुधार करने के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की सराहना की।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री  हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क ने सुविधाजनक और किफायती ईंधन की पेशकश करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। 2014 के सिर्फ 66 जिलों से, सीजीडी नेटवर्क 2023 में 630 जिलों को कवर कर रहा है; घरेलू पीएनजी कनेक्शनों की संख्या 2014 में केवल 25.40 लाख थी, जो अब बढ़कर 103.93 लाख हो गई है।

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“ये संख्याएं प्रशंसा योग्य है। मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस कवरेज को संभव बनाने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत की है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *