भारत

चंद्रयान-3 क्विज: चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग का जश्न अब पुरस्कार जीतकर मनाएं

MyGov भारत की अद्भुत अंतरिक्ष यात्रा चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, चंद्रमा की सतह पर खोज और विज्ञान एवं खोज के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शित करने के सम्मान में चंद्रयान-3 क्विज़ में भाग लेने के लिए देशवासियों को आमंत्रित करता है।

दुनिया ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का महत्वपूर्ण क्षण देखा, जिसके बाद भारत अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के इतने करीब पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। “भारत अब चाँद पर है” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो टीम और 140 करोड़ देशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसकी टीम के असाधारण समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

MyGov भारत की इस अद्भुत अंतरिक्ष यात्रा, चंद्रमा की सतह पर खोज और विज्ञान एवं खोज के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शित करने के सम्मान में चंद्रयान-3 क्विज़ में भाग लेने के लिए देशवासियों को आमंत्रित करता है।

चंद्रयान-3 क्विज़ में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को MyGov पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है, और क्विज़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

आइए जनभागीदारी के साथ भारत की चंद्रमा तक की इस यात्रा की उपलब्धि का जश्न मनाएं! क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।

पुरस्कार

  • प्रथम विजेता प्रतिभागी को ₹ 1,00,000/- (एक लाख रुपये) के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • द्वितीय विजेता प्रतिभागी को ₹ 75,000/- की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  • तृतीय विजेता प्रतिभागी को ₹ 50,000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को ₹ 2,000/- के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को ₹ 1,000/- (केवल एक हजार रुपये) के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

क्विज की सभी जानकारी इस लिंक पर मिल जाएगी।

https://isroquiz.mygov.in/

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट कर इस क्विज की जानकारी दी है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 560

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *