हेडलाइंस

पीएम मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिये चादर भेंट की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को एक चादर भेंट की, जो ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी. सूफी संत, चिश्ती की पुण्यतिथि पर उर्स मनाया जाता है. 

इस ताल्लुक से नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “चादर भेंट की, जो ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी.”

ये आठवां मौका होगा जब पीएम मोदी की तरफ से दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी. इस बार अजमेर शरीफ दरगाह पर 810वां उर्स मनाया जाएगा. अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है.

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरगाह पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग चादरपोशी करते हैं. पूरे देश के तमाम लोग यहां पहुंचकर अपनी-अपनी दुआएं मांगते हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये मंगलवार को चादर भेजी. पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने यह जानकारी दी थी. 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 487

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *