न्यूज़भारतहेडलाइंस

मथुरा ट्रेन हादसे में CCTV रिकार्डिंग से खुलासा: वीडियो कॉल पर था रेलवे कर्मचारी, नशे में थ्रोटल पर रखा बैग, रफ्तार बढ़ते ही प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर हुए ईएमयू ट्रेन हादसे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ट्रेन हादसे में इंजन के अंदर का CCTV सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह ट्रेन प्लेटफॉर्म को तोड़ते हुए चढ़ी। ट्रेन को यार्ड में ले जाने से पहले ही लोको पायलट अपनी सीट से उठ जाता है। फिर लाइटिंग स्टाफ का एक कर्मचारी वीडियो कॉल पर बात करते हुए EMU के इंजन वाले केबिन में दाखिल होता है। कर्मचारी के पीठ पर बैग था। बात करते-करते बैग को इंजन में थ्रोटल पर रख देता है।

ट्रेन में  स्पीड कंट्रोल का काम करता है थ्रोटल

थ्रोटल पर बैग रखते ही ट्रेन चलने लगती है। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-2 को तोड़ते हुए 30 मीटर ऊपर चढ़ जाती है। फिर बिजली के पोल से टकराकर रुकती है। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच जाती है। थ्रोटल इंजन में एक्सीलेटर का काम करता है। इसी से रफ्तार को घटाते-बढ़ाते हैं।
सिर्फ यही नहीं, ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में बैग रखने वाले लाइटिंग स्टाफ सचिन के हल्के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उसके खून की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि नशा किस स्तर और कितना किया था।

लोको पायलट समेत 5 सस्पेंड

डीआरएम तेजप्रकाश अग्रवाल ने हादसे के लिए प्रारंभिक तौर पर जिम्मेदार मानते हुए लोको पायलेट गोविंद हरि शर्मा, सहायक सचिन, टेक्नीशियन तृतीय कुलजीत, टेक्नीशियन प्रथम ब्रजेश और हरभजन कुमार को निलंबित कर दिया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल ईएमयू के इंजन को प्लेटफार्म से उतारकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

मोबाइल चला रहा था लोको पायलट, लापरवाही में हादसा

CCTV की वीडियो क्लिप के अनुसार ट्रेन आने के बाद लाइटिंग स्टाफ सचिन लगातार मोबाइल देख रहा है। मोबाइल पर वीडियो कॉल करते हुए सचिन इंजन में अंदर प्रवेश करता है। वीडियो कॉल में व्यस्त सचिन लापरवाही से अपने बैग को केबिन के आगे रख देता है। इसी बीच गाड़ी का थ्रोटल बैग के दबाव से मूव कर गया।

सचिन ने लगाए लोको पायलट पर आरोप

लाइटिंग स्टाफ सचिन द्वारा दी गई एप्लीकेशन में लोको पायलट पर आरोप लगाए गए हैं। सचिन ने लोको पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा DTC को बिना बंद किए ही पायलट ट्रेन से उतर कर cale गए थे। ऐसे में मैं घबरा गया। BIBS बंद कर इमरजेंसी ब्रेक लगाई।

रेलवे को 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे को इस हादसे में करीब एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। हादसे के कारण जहां प्लेटफॉर्म का करीब 50 मीटर लंबा हिस्सा डैमेज हुआ। वहीं, ओवर हेड वायर, पोल भी क्षतिग्रस्त हुए। लेकिन रेलवे को जो बड़ा नुकसान हुआ, वह हुआ EMU ट्रेन के इंजन में। हालांकि, इंजन में कितना नुकसान हुआ है, यह रेलवे के अधिकारी ने अभी तक नहीं बताया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *