न्यूज़भारतहेडलाइंस

दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में हुआ तगड़ा इजाफा

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली (Diwali) से पहले ही बड़ा तोहफा देते हुए केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। पीएम मोदी की अगुआई वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। डीए की नई दर 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी, इसका मतलब है कि कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को अब तक जो 42 फीसदी डीए मिल रहा था वह भी अब 46 फीसदी हो जाएगा। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी 4% डीए हाइक मिल सकता है। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कर्मचारियों के वेतन में होगा उछाल

DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों के वेतन में भी उछाल देखने मिलेगा। साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 डीए हाइक का ऐलान किया था और इसके बाद बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है। तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। पेंशनर्स के लिए DR यानी महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है।

अब इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
आपको बता दें कि कर्मचारी लगातार 4 फीसदी डीए हाइक की मांग कर रहे थे। दरअसल डीए, कर्मचारियों की सैलरी का अहम पार्ट होता है और इसमें इजाफे का सीधा असर कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी पर पड़ता है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्‍ता बढ़ाए जाने के बाद उनकी बेसिक सैलरी के अनुपात में इसका कैलकुलेशन किया जाएगा। अगर आपकी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो उसमें 4 फीसदी के हिसाब से 2000 रुपये का इजाफा हो जाएगा। यानी अगले महीने से आपको सैलरी 2000 रुपये बढ़कर आएगी।

रेलवे कर्मचारियों की भी मनेगी खुशियों वाली दिवाली

मोदी सरकार ने इस बार रेलवे कर्मचारियों को भी खुशियों वाली दिवाली बनाने का मौका दिया है। कैबिनेट की बैठक के एक अहम फैसले में रेलवे कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस दिया जाएगा। उन्हें 78 दिन की सैलरी बोनस के तौर पर मिलेगी। इसके अलावा सरकार ने रबी की 6 फसलों के लिए MSP भी बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों की आमदनी पर पॉजिटीव इम्पेक्ट पढ़ेगा।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *