भारतमनोरंजन

आमिर खान के बेटे ने नए लुक से जीता फैंस का दिल, इस फिल्म से करने वाले हैं एक्टिंग करियर की शुरुआत

उमाकांत त्रिपाठी। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के बेटे जुनैद खान की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है। जुनैद जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म रिलीज से से पहले अपने नए लुक को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जुनैद यशराज फिल्म्स की ‘महाराज’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

पॉपुलर स्टार किड का नया लुक वायरल

जुनैद डेब्यू से पहले अपने लुक को लेकर छा गए हैं। जुनैद इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं, हालांकि वो लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहते हैं। फिल्म रिलीज से पहले ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने कई लोगों के दिलों में खलबली मचा दी है। लेटेस्ट फोटोशूट में जुनैद बेहद कूल में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर के बेटे 6 साल तक एक थिएटर में एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। थिएटर में सालों से मेहनत और प्रभावशाली काम के साथ वो अपनी कला को निखार रहे हैं।

फैंस ने दिल खोलकर किए कमेंट्स

ऑलिव ग्रीन कलर के कॉटन के कुर्ते और मैसी हेयर में आमिर के बेटे का टशन साफ दिख रहा है। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई फैंस ने दिल खोलकर कमेंट किए। एक फैन ने लिखा- कोई शक नहीं है कि जुनैद काफी हैंडसम हो गए हैं। बस एक्टिंग में भी अपने पापा की तरह निकलें, तो अच्छा होगा. दूसरे ने लिखा- जुनैद काफी कूल दिख रहे हैं और उनमें स्वैग भी है। कई फैंस ने लिखा कि जुनैद का ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 709

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *