न्यूज़भारतहेडलाइंस

तेलंगाना की जनता से गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा वादा, निजामाबाद में बोले- पिछड़े वर्ग का सीएम देगी बीजेपी

उमाकांत त्रिपाठी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी सप्ताह में सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। बीजेपी और कांग्रेस लगातार करप्शन के मुद्दे पर हमलावर है। राजस्थान में गुरुवार को चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो जाने के बाद अब बीजेपी का अब पूरा फोकस तेलंगाना पर है, पार्टी का ‘मिशन तेलंगाना’ शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचे। निजामाबाद की सार्वजनिक बैठक में शामिल होने के बाद शाह ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीआरएस की सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि- बीआरएस सरकार ने तेलंगाना राज्य को नष्ट कर दिया है। केसीआर पिछले 9 सालों में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। अपनी सत्ता में इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही् किया है। बीआरएस के विधायकों ने बस डिपो के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा कर उसे शॉपिंग मॉल में तब्दील कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया की बीआएरएस ने ऐसे विधायकों को आखिर टिकट ही क्यों दिया

तेलंगाना को पिछड़े वर्ग का सीएम देगी बीजेपी

इस दौरान उन्होंने असदउद्दीन औवेसी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि- रजाकारों और औवेसी के डर से केसीआर हैदराबाद मुक्ति दिवस नहीं मनाते हैं, लेकिन मोदी जी ने तय किया है कि हैदराबाद मुक्ति दिवस हर साल मनाया जाएगा। सरकार बनने पर भाजपा, केसीआर द्वारा किए गए सभी घोटालों और धोखाधड़ी की जांच के लिए एक जांच गठित करेगी और दोषी ठहराए गए लोगों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि- केसीआर ने दलित समुदाय से सीएम बनाने का वादा किया था। आज आप सबके सामने मैं कहना चाहता हूं कि बीजेपी आपको पिछड़े वर्ग से आने वाला सीएम देगी। मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि- पीएम नरेंद्र मोदी पेट्रोलियम पर सीमा शुल्क कम कर दिया है, लेकिन केसीआर ने जीएसटी कम नहीं किया है। हमने तय किया है कि सरकार बनने के बाद पहले कैबिनेट सत्र में बीजेपी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेगी। किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का प्रीमियम नहीं देना होगा. भाजपा सरकार प्रीमियम लागत वहन करेगी। उज्ज्वला योजना के तहत, हम आपको हर साल 4 सिलेंडर मुफ्त देंगे।

पीएम मोदी भी करेंगे चुनावी सभा

इस दौरान अमित शाह ने पेपर लीक के दोषियों को जेल भेजने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि- पिछले सात सालों में, TSPSC के तहत छह श्रेणियों में परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। हमने तय किया है कि हम तेलंगाना में 2.5 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देंगे। पेपर लीक मामले के आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। आपको बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की लड़ाई को भाजपा त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। तेलंगाना की जनता से समर्थन की उम्मीद रखते हुए भाजपा अलाकमान ने राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन दिनों के दौरे पर रहेंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *