न्यूज़भारतहेडलाइंस

तेलंगाना में विपक्षी दलों पर जमकर गरजे मोदी, कहा- कांग्रेस-BRS एक-दूसरे की कार्बन कॉपी, जनता करेगी इनका सफाया

उमाकांत त्रिपाठी। तेलंगाना में धुआंधार चुनावी रैलियों की कड़ी में पीएम मोदी ने निर्मल जिले में भी सभा की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों और बीआरएस की सरकार पर तीखा हमला बोला। जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान, तीनों राज्यों में मतदान हो चुका है और मैंने तीनों राज्यों में देखा है कि I.N.D.I.A साफ हो जाएगी। बीआरएस और कांग्रेस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जनता के हितों पर कुठाराघात करने के लिए जानी जाती है। इन लोगों को प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। ये दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार की कार्बन कॉपी है। कांग्रेस और BRS, दोनों की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण और खराब कानून व्यवस्था से है। इसलिए मेरी बात रखिएगा- दोनों से रहो सावधान, BJP ही बढ़ाएगी तेलंगाना का मान।

पीएम ने किया मेक इन इंडिया का जिक्र

आज पूरी दुनिया ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सराहना कर रही है, लेकिन बीआरएस और कांग्रेस को देखिए, वे ‘मेक इन इंडिया’ के बारे में बात तक नहीं करते हैं। बीआरएस और कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण निर्मल का सदियों पुराना खिलौना उद्योग चकनाचूर हो गया है। उन्होंने कहा, आज जब भारत खिलौना निर्यात में नए कीर्तिमान बना रहा है, बीआरएस निर्मल के खिलौना उद्योग को नष्ट करने में लगा हुआ है। कांग्रेस ने किसान, जवान और नौजवान सबको लूटा है। कांग्रेस के राज में किसानों की कर्जमाफी के नाम पर घोटाले हुए। कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के सबसे अधिक मामले देखने को मिले हैं। BRS भी ऐसे मामलों में कांग्रेस से पीछे नहीं रही है। कांग्रेस और बीआरएस जैसे दल महज़ जनता के हितों पर कुठाराघात करना जानते हैं। इन दलों का जनता से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री केसीआर कोआड़े हाथों लेते हुए पीएम ने कहा कि- पिछले 10 साल के दौरान उन्होंने सरकार अपने फार्महाउस से चलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार तेलंगाना के किसान सीएम के चंद्रशेखर राव को हमेशा के लिए फार्म हाउस भेजने वाले हैं। केसीआर धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने दलित मुख्यमंत्री बनाने के अपने वादे को धोखा दिया। उन्होंने दलित बंधु योजना के अपने वादे को धोखा दिया।

हमारी सरकार ने किया आतंकवाद का सफाया

आज 26/11 देश बहुत बड़े आतंकी हमले का शिकार हुआ था, जिसमें हमने अनेक निर्दोष देशवासियों को खो दिया। 26/11 का यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि कमजोर और असमर्थ सरकारें देश को कितना नुकसान पहुंचाती हैं। 2014 में आपने कमजोर सरकार को हटाया और बीजेपी की सरकार बनाई, जिसके कारण आज देश से आतंकवाद का सफाया हो रहा है। देश की अस्मिता पर प्रहार किया जाता था। जवानों के सिर काट दिए जाते थे, लेकिन उस वक्त की सरकारें खामोश रहती थीं। तेलंगाना के सीएम और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने मिलकर लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। तेलंगाना की चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के तेवर काफी आक्रामक दिखे। पीएम मोदी ने सीएम केसीआर पर तंज कसते हुए कहा कि- सीएम केसीआर ने इसे अपना आखिरी चुनाव बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर केरल भागना पड़ा था। अगर सबकुछ ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में केसीआर को भी भागना पड़ेगा।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *