न्यूज़भारत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बयान, देश में दो करोड़ लखपति दीदी बनाएगी मोदी सरकार

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद जिले के साणंद में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। गृहमंत्री ने कहा कि 60 करोड़ गरीबों को नल जल कनेक्शन, गैस सिलेंडर, शौचालय, 5 लाख रुपये तक की दवाएं, पीएम आवास, 5 किलो मुफ्त अनाज पीएम मोदी की सरकार में मिल रहा है। साथ ही कहा कि जिन्होंने भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने का सपना देखा था, अब उनके सपने को साकार करने का समय आ गया है।

शाह ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यह मोदी सरकार की बड़ी सफलता है। शाह ने आम जनता से आह्वान किया कि भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर काम करें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाले सपूतों के सपने साकार करने में कोई कसर बाकी न रखें। सरकार की सख्त नीतियों और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे फैसले सरकार का संकल्प दिखाते हैं।

शाह ने अपने संबोधन में कहा कि- अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का काम किया। हमारा चंद्रयान चांद पर पहुंचा और चांद पर तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 75 वर्षों में पहली बार देश की अर्थव्यवस्था इतनी सुदृढ़ हुई है और औद्योगिक विकास सबसे ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार मुझसे पूछते हैं कि नरेन्द्र मोदी की किस उपलब्धि पर सबसे ज्यादा अंक देंगे। मैं बिना भ्रम या दुविधा के कहता हूं कि अगर मुझे सबसे ज्यादा अंक देने हैं तो यह 60 करोड़ गरीबों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

गृहमंत्री ने कहा कि- जिन्होंने भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने का सपना देखा था, अब उनके सपने को साकार करने का समय आ गया है। जब देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब भारत को दुनिया का नंबर एक और विकसित देश होना चाहिए। 9 साल में प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि करोड़ों गरीब महिलाओं के घर तक गैस सिलेंडर पहुंचे, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *