Uncategorized

आमिर की बेटी आयरा की वेडिंग डेट कन्फर्म, आमिर ने की डेट अनाउंस; ‘मैं उस दिन बहुत रोने वाला हूं’

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अब बेटी की शादी की तैयारी कर ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने बेटी इरा खान की नुपुर शिखरे संग वेडिंग डेट भी अनाउंस कर दी है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान बीते कई सालों से नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। दोनों ने 2022 में सगाई की थी, जिसके बाद अब जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब उनकी शादी की डेट सामने आ चुकी है। कार्ड के अनुसार दोनों की शादी की तारीख 13 जनवरी 2024 तय की गई है। दोनों मुंबई में ग्रैंड सेरेमनी में शादी करेंगे, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

शादी में तोहफा नहीं लेगा खान परिवार

सामने आए कार्ड में लिखा गया है, अपनी बेटी आयरा और नुपुर की शादी में आपको न्यौता देते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारे साथ शामिल हों। 13 जनवरी, शनिवार। लव प्रीतम, रीना और आमिर। इस कार्ड में आखिर में साफ लिखा हुआ है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमान सिर्फ आशीर्वाद दें। इसके अलावा आमिर ने इरा की शादी की डेट कंफर्म करते हुए होने वाले दामाद की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि- इरा की 3 जनवरी को शादी हो रही है। उसने जो लड़का चुना है, उसका नाम है, वैसे तो उसका पैट नेम पोपोये है – वह ट्रेनर है, उसके हाथ पोपोये जैसे हैं लेकिन उसका नाम नूपुर है। वह एक प्यारा लड़का है। जब इरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं तो वह उनके साथ थे।

बेटी की शादी में रोएंगे आमिर

आमिर ने आगे कहा कि- यह एक फिल्मी डायलॉग हो सकता है लेकिन मुझे लगता है कि नूपुर एक बेटे की तरह है। नूपुर बहुत अच्छा लड़का है, हमें वास्तव में लगता है कि वह परिवार का हिस्सा है और उसकी मां, प्रीतम जी, वह हैं जो पहले से ही हमारे परिवार का हिस्सा हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह शादी में भावुक होंगे, आमिर ने कहा, “मैं तो बड़ा इमोशनल होता हूं भाई, उस दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है। आयरा खान और नुपुर शिखरे बीते कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने बीते साल नवंबर 2022 में सगाई की थी। एंगेजमेंट सेरेमनी में आयरा ने रेड गाउन पहनी थी, जबकि नुपुर ने ब्लैक टक्सीडो पहना था।

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *