न्यूज़भारत

टोनी डी जॉर्जी के शतक से दूसरा वनडे जीता दक्षिण अफ्रीका, भारत को 8 विकेट से हराया; 1-1 से बराबर हुई सीरीज

खबर टीम इंडिया की। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने जिस खूबसूरती से पहला वनडे जीता था, उतने ही खस्ता हाल में दूसरा मुकाबला गंवा दिया। इस जीत से 3 मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ गई है। अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, यानी कि विनर का फैसला 21 दिसंबर को पार्ल में होने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले से होगा। टोनी डी जॉर्जी (119*) के शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को दूसरे वनडे में भारत को 45 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से मात दी। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 46.2 ओवर में 211 रन पर ढेर हो गई।

कैसी रही साउथ अफ्रिका की पारी

केबेरा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में मंगलवार को अफ्रीकी टीम ने 212 रनों का टारगेट 42.3 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर टोनी डी जॉर्जी (नाबाद 119 रन) ने वनडे करियर का पहला शतक जमाया, जबकि रीज हेंडिक्स (52 रन) ने 7वीं फिफ्टी जमाई। रासी वान डर डसन ने 36 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बॉलिंग में कमाल किया और फिर बैटिंग में जोर दिखाते हुए मुकाबला एकतरफा अपने नाम कर लिया। सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। भारत के लिए दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे साई सुदर्शन ने सबसे बड़ी 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 7 चौके लगाकर 56 रन बनाए। इसके अलावा भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज़ नाकाम साबित हुए। इस दौरान अफ्रीका के नंदरे बर्गर ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय पारी

जिस पिच पर भारतीय टीम के बल्लेबाज़ संघर्ष करते दिखे, उसी पिच पर अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने एकतरफा लक्ष्य का पीछा कर लिया। डेथ ओवर्स में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम ने आखिरी 15 बॉल में 11 रन बनाने में एक विकेट गंवा दिया। यहां रासी वान डर डसन 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिंकू सिंह ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। याद हो कि भारत ने पहला वनडे 8 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला गुरुवार को पार्ल में खेला जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 743

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *