न्यूज़भारतमनोरंजन

Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में एक बार फिर सलमान ने लगाई घरवालों को फटकार, ये कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर

खबर टीम इंडिया की। बिग बॉस 17 में इस बार कंटेस्टेंट्स खेलते हुए कम और झगड़े हुए ज्यादा नजर आ रहे हैं। शो में दो कपल हैं जिनके बीच आए दिन शब्दों के वार के जरिए तू-तू-मैं-मैं होती रहती है। इन लोगों की लड़ाई देख-देखकर अब तो सलमान खान भी तंग आ गए हैं। लेकिन इस वीकेंड के वार पर सलमान के ताने इस सीजन के पहले कैप्टन मुनव्वर फारूखी को पड़ने वाले हैं। शो की शुरुआत में सभी ने देखा था कि मुनव्वर हमेशा मन्नारा को सपोर्ट करते थे।

सलमान लगाएंगे फटकार

बिग बॉस सीजन 17 को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे अभी तक कंटेस्टेंट्स समझ ही नहीं पाए हैं कि आखिर उन्हें क्या करना है। अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट इस बात को लेकर भी कंफर्म नहीं है कि वो किसका दोस्त है और किसका दुश्मन. वहीं वीकेंड के वार एक बार फिर सलमान खान घरवालों को फटकार लगाते दिखेंगे।

मुनव्वर की लगी क्लास

ऐसे में बीते दिनों जब मुनव्वर की लाइफ में एक बड़ा तूफान आया, तो सभी घरवालों ने उसका साथ दिया। मन्नारा भी मुनव्वर का साथ खड़ी नजर आईं। लेकिन मुनव्वर को मन्नारा का साथ अच्छा नहीं लगा, उन्हें मन्नारा की बातें टॉन्ट नजर आती हैं। इस बार सलमान खान वीकेंड के वार में मुनव्वर से यही बात करेंगे कि उन्हें मन्नारा की बातें चुभती क्यों हैं। हालांकि मुनव्वर के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा। आपको बता दें कि पहले दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती देखने को मिलती थी। जहां अंकिता और विक्की मन्नारा को गलत समझते थे, वहां मुन्नवर उनकी बातों को समझा करते थे। लेकिन जैसे-जैसे शो बढ़ता गया ये दोस्त अब अजनबी की तरह हो गए।

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *