न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने बताया, केंद्र सरकार कैसे कर रही रोजगार की दिशा में काम

उमाकांत त्रिपाठी। विपक्षी नेता अक्सर केंद्र सरकार पर हमलावर होते समय बीजेपी के दो करोड़ नौकरियों के वादे की याद दिलाते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नौकरियों के सृजन की बात को सरकार की सबसे शीर्ष प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रयास इसी दिशा में हैं। बुनियादी ढांचे में निवेश का वृद्धि और रोजगार पर कई प्रकार से असर पड़ता है. इसलिए हमने पूंजी निवेश पर खर्च लगातार बढ़ाया है।

गिनाई केंद्र की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने कहा कि 2023-24 के बजट में इसे बहुत अधिक बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया, जबकि 2013-14 में यह 1.9 लाख करोड़ रुपये था। बुनियादी ढांचे के विकास का रोजगार से कनेक्शन स्थापित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत 10 वर्षों से भी कम समय में मेट्रो लाइन की लंबाई को 248 किमी से 905 किमी पर ले गया, क्या इससे नौकरियां पैदा नहीं हुई होंगी? जब भारत 10 वर्षों से भी कम समय में हवाई अड्डों की संख्या 74 से 149 पर ले गया, क्या इससे नौकरियां नहीं पैदा हुई होंगी?

अब काम डबल स्पीड से होता है
पीएम मोदी ने आगे गिनाते हुए कहा कि 2014 की स्थिति की तुलना में सड़कों का निर्माण दोगुना हो गया, क्या इससे और अधिक नौकरियां पैदा नहीं हुई होंगी? अगर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, तो क्या इससे और अधिक नौकरियां पैदा नहीं हुई होंगी? अगर कृषि पैदावार में काफी बढ़ोतरी हुई है, क्या इससे आजीविका के अधिक अवसर पैदा नहीं हुए? यही कारण है कि हाल के वर्षों में श्रम बाजारों में रोजगार दरें गिरती देखी गईं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *