हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र ने कही साल के आखिरी में मन की बात,गिनाई 2023 की उपलब्धियां

उमाकांत त्रिपाठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)ने आज मन की बात (Mann Ki Baat) की। मन की बात कार्यक्रम का आज 108वां एपिसोड है। हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम ब्रॉडकास्ट होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि 108वां एपिसोड उनके लिए बेहद खास है। 108 का अंक का भारत की प्राचीन मान्यताओं और परंपराओं के हिसाब से बेहद अहम है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में लोगों को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने भारत की 2023 की उपलब्धियां गिनाईं
पीएम ने 2023 की चर्चा करते हुए कहा- इसी साल नारी शक्ति वंदन पारित हुआ। इसी साल नारी शक्ति वंदन बिल भी पारित हुआ। नाटो-नाटो गाने को ऑस्कर मिला। इस साल खिलाड़ियों ने भी देश का नाम बढ़ाया।
साथ ही भारत इनोवेशन हब(Mann Ki Baat) बन रहा है। ग्लोबल इंडेक्स रैंक में हम आज 40वें रैंक पर हैं

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था।
मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

2024 की शुभकामनाएं

2024 अब कुछ ही घंटे दूर(Mann Ki Baat) है। भारत की उपलब्धियां पूरे देशवासियों की उपलब्धियां हैं। हम कोई भी काम करें हमारी सबसे पहली कसौटी यही होनी चाहिए कि इससे देश को क्या मिलेगा, देश को क्या लाभ होगा, नेशन फर्स्ट का ख्याल रखें।

इसी मंत्र से हम अपने देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाएंगे। 2024 में आप सभी स्वस्थ्य रहें, खुश रहें आनंद से रहें। ऐसी मैं प्रार्थना करता हूं। 2024 में अब फिर से मुलाकात होगी। बहुत बहुत धन्यवाद।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 527

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *