हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की मुरीद बनी चीन की जनता ग्लोबल टाइम्स ने लिखा भारत देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

उमाकांत त्रिपाठी।
चीन के मीडिया ने भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है। वो तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ग्लोबल टाइम्स में 2 जनवरी को फुडान यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के डायरेक्टर झांग जियाडोंग का एक आर्टिकल पब्लिश हुआ है। इसमें उन्होंने लिखा है- भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने ‘भारत नैरेटिव’ को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है।

दुनिया के लिए जरूरी है भारत
ग्लोबल टाइम्स के आर्टिकल में लिखा है- भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। वो दुनिया के लिए महत्वपूर्ण देश बन गया है। वह ग्लोबल ट्रेड, कल्चर, इकोनॉमी, पॉलिटिक्स समेत कई मामलों में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पिछले 10 साल में मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में बेहतर दृष्टिकोण अपनाया है।

बेहतर परिणाम देखने को मिले
झांग जियाडोंग ने लिखा- हाल ही में मैं दूसरी विजिट पर भारत पहुंचा था। 4 साल पहले भारत का पहला दौरा किया था। मैंने देखा कि भारत की घरेलू और विदेश नीति चार साल में बिल्कुल बदल गई है। भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में काफी अच्छे रिजल्ट हासिल किए हैं। भारत की स्ट्रैटजी सपनों से आगे बढ़कर वास्तविकता की ओर बढ़ गई है।किस्तानी मीडिया भी कर चुका है भारत की तारीफ
पाकिस्तानी मीडिया भी भारत को ताकतवर देश बता चुका है। वहां के मीडिया ने साल 2023 की शुरुआत में कहा था कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी है। भारत ग्लोबल पावर बन गया है।

पॉलिटिकल, सिक्योरिटी और डिफेंस एनालिस्ट शहजाद चौधरी ने लिखा था- भारत ने आजाद होने के बाद से ही इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी रखी और अपने हित देखे। भारत एग्रीकल्चर और आईटी सेक्टर की सुपरपावर है। एक अरब से ज्यादा की आबादी के बावजूद वो जबरदस्त कामयाब है। वहां का लोकतंत्र भी शानदार है।पुतिन बोले- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता
रूस भी कई मौकों पर भारत की तारीफ कर चुका है। 8 दिसंबर 2023 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम ‘रूस कॉलिंग’ में PM मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी खुद रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी हैं। उन्हें राष्ट्रीय हितों के विपरीत फैसले लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता।

पुतिन ने कहा था- जब राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो PM मोदी के सख्त रुख की तारीफ की जाती है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को ऐसे कोई भी काम करने, कदम उठाने और निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत और भारतीय लोगों के खिलाफ हों। ईमानदारी से कहूं तो कभी-

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 523

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *