हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र ने डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में कहा भारतीय नौसेना ने अरब सागर में किया साहसी ऑपरेशन; 15 भारतीयों साहित 21 लोगों को निकाला संकट से।

उमाकांत त्रिपाठी।

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र ने डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में कहा भारतीय नौसेना ने अरब सागर में किया साहसी ऑपरेशन; 15 भारतीयों साहित 21 लोगों को निकाला संकट से।
उमाकांत त्रिपाठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले बहुत ही साहसी ऑपरेशन को अंजाम दिया। अरब सागर में आगे बढ़ रहे एक मर्चेंट वेसल (प्राइवेट जहाज) से जैसे ही संकट में होने का संदेश मिला, भारतीय नेवी और मरीन कमांडो तेजी से एक्टिव हो गए। इस जहाज पर 21 लोग थे। इनमें से 15 भारतीय थे। भारत के समुद्र तट से करीब 2 हजार किलोमीटर दूर पहुंचकर नौसेना ने सभी को संकट से बाहर निकाला। आपने भी वो वीडियो देखा होगा, जिसमें जहाज के कर्मचारी ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं।

7 जनवरी की शाम डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ समापन।

जयपुर में चल रही 58वीं डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस में खालिस्तान आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, कानून में बदलाव की जरूरत और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर चर्चा की गई। मोदी ने यहां हर राज्य के डीजीपी से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
अंतिम विषय ह्यूमन ट्रैफिकिंग रखा गया। इसे 2 घंटे का समय दिया गया। ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बारे में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रेजेंटेशन दी। इसके बाद इसके मूल कारणों और इसे कैसे रोका जा सकता है, इस पर चर्चा की गई।

Related Posts

1 of 560

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *