हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव की शुरुआत बिहार से करेंगे; और 13 जनवरी को चंपारण के बेतिया में पहली रैली करेंगे।

उमाकांत त्रिपाठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया कि 13 जनवरी को PM चंपारण के बेतिया में रैली करेंगे। वे रमन मैदान में एक जनसभा भी करेंगे। इसी दिन वे झारखंड के धनबाद भी जा सकते हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि 13 जनवरी को बेतिया में PM मोदी बिहार के विभिन्न सड़कों और केंद्रीय योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास कर सकते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार होगा, जब भाजपा अपने सबसे पुराने सहयोगी JDU के बिना चुनावी मैदान में उतरेगी।

15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद भाजपा राज्य में कई जनसभाएं और रैलियां करेगी। खुद Prime Minister Modi will hold three rallies in Begusarai, Bettiah and Aurangabad. पार्टी इस बार लोजपा और हम के साथ मिलकर 40 सीटों पर मैदान में होगी।

पीएम के कार्यक्रम के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह जनवरी और फरवरी में कैंपेन में शामिल होंगे। शाह जनवरी और फरवरी में सीतामढी, मधेपुरा और नालंदा में जनसभाएं करेंगे। वहीं, नड्डा बिहार के सीमांचल और पूर्वी इलाकों में रैलियां करेंगे।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में NDA को 39 सीटों पर जीत मिली थी। तब नीतीश कुमार की JDU भाजपा के साथ थी। नीतीश के NDA से अलग होने के बाद भाजपा के पास 17 और JDU के पास 16 सीटें हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी लोजपा के पास 6 सीटें हैं। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। RJD के पास एक भी सीट नहीं है।

इंडिया के सामने आया सीट शेयरिंग का मुद्दा
लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने के लिए बने इंडिया के सामने चुनावी अभियान शुरू करने से पहले 28 दलों के बीच सीट शेयरिंग भी बड़ी चुनौती है। इसी महीने गठबंधन की पांचवीं बैठक होनी है, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेगी
चुनाव से करीब 4 महीने पहले कांग्रेस 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा का मकसद चुनाव से पहले आम लोगों तक पहुंचना है। इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी।

कांग्रेस ने 6 जनवरी को मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने सेंट्रल वॉर रूम और प्रचार समिति का गठन कर दिया।

150 नए प्रत्याशी उतारेगी भाजपा
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा एक साथ कई फॉर्मूलों पर काम कर रही है। पार्टी में मौजूदा सांसदों के टिकट काटने से लेकर नए चेहरों को मौका देने तक पर मंथन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आजादी के 100वें साल तक संसद में युवा प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए काम कर रही है। चुनाव में भाजपा 150 नए प्रत्याशी उतार सकती है। इनमें 41 से 55 साल की उम्र के प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होगी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 490

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *