न्यूज़भारतहेडलाइंस

सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए सब मोदी को चुनते हैं, लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने लॉन्च किया थीम सॉन्ग।

उमाकांत त्रिपाठी।
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के 3 दिन बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कैंपेन का शुभारंभ किया।
इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। भाजपा ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।

जेपी नड्डा बोले- मोदी ने 500 साल पुराने सपनें को पूरा किया
भाजपा के इस थीम सॉन्ग को फर्स्ट टाइम वोटर्स के कॉन्क्लेव में रिलीज किया गया। इसमें दिखाया गया है कि कैसे PM मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को देश के हर कोने में फैलाने का आग्रह किया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि PM मोदी सपनों को हकीकत में बदलते हैं। पिछली पीढ़ी, वर्तमान पीढ़ी या भविष्य की पीढ़ी के अमृत पीढ़ी के वादों और सपनों को पूरा करने की गारंटी देते हैं। उन्होंने 500 साल पुराने सपनों को भी पूरा करके दिखाया है।इसके साथ ही PM मोदी ने जनता से 2024 चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांआने वाले दिनों की भी प्लानिंग
भाजपा के इस चुनावी अभियान के कई भाग होंगे। कैंपेन का थीम सॉन्ग आज रिलीज किया गया है, जो कि बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया गया है। आने वाले दिनों में पार्टी डिजिटल होर्डिंग्स, डिस्प्ले बैनर और डिजिटल फिल्में भी रिलीज करने की योजना बनाई गई है। कैंपेन में इस बात पर जोर किया जाएगा कि PM मोदी ने जो वादा किया, उसे पूरा किया।

PM मोदी बोले- युवाओं पर देश को विकसित करने की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वोटर्स डे के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने युवाओं से कहा- आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, राज्य और केंद्र स्तर पर होने वाले चुनाव में आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।
PM मोदी ने कहा- जिस तरह 1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था। उसी तरह 2047 तक यानी अगले 25 सालों में आप पर भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी है। आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए, ये आपको तय करना है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *