न्यूज़भारतहेडलाइंस

कल इस्तीफा देंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार, शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं नड्डा- शाह

उमाकांत त्रिपाठी। बिहार में नीतीश-लालू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार रविवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। JDU कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्यपाल से कल ही नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाने की मांग करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे।

कांग्रेस के 14 विधायक पहुंचे पूर्णिेया
भाजपा-जेडीयू की तरफ से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी 2 मंत्री पद की मांग की है। शपथ समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं।
इधर, पटना में राजद की बैठक के दौरान तेजस्वी ने दावा किया कि असली खेला होना अभी बाकी है। नीतीश हमारे आदरणीय थे और रहेंगे। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया। लालू ने अपने मंत्रियों से कहा- इस्तीफा नहीं दें।

कल होगी बैठक
पूर्णिया में रविवार को कांग्रेस की विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर 14 विधायक अब तक पूर्णिया पहुंच चुके हैं। इसमें अजीत शर्मा, इजहारुल हुसैन, राजेश राम, नीतू सिंह, अबिदुर रहमान, ​​​क्षत्रपति यादव, शकील अहमद खां, अजय कुमार सिंह, प्रतिमा दास, आफाक आलम, आनंद शंकर सिंह, संतोष मिश्र, मुरारी गौतम और मुन्ना तिवारी आदि शामिल हैं। पार्टी प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष ने यह जानकारी दी है।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा बोले शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा उसका स्वागत है

डिप्टी सीएम का पद मिलने की चर्चाओं पर रेणु देवी ने कहा…

बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक खत्म,

 

जीतनराम मांझी की पार्टी ने मांगे 2 मंत्री पद
पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हम के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बनने वाली नई सरकार में पार्टी के लिए कम से कम दो मंत्री पद की मांग की है। उनका कहना है कि हम पार्टी गरीब गुरबों की बात करती है। ऐसे में हम को बेहतर सेवा देने के लिए कम से कम पार्टी के तरफ से 2 मंत्री पद जरूर मिलनी चाहिए। यह हमारी शर्त नहीं कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मांग है। वैसे हम बगैर किसी पद के भी माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ मुस्तैदी से खड़े हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *